होम / डिजिटल / Netflix ने 150 एम्प्लॉयीज को दिखाया बाहर का रास्ता, बताई ये वजह
Netflix ने 150 एम्प्लॉयीज को दिखाया बाहर का रास्ता, बताई ये वजह
इसके साथ ही कंपनी ने 70 अंशकालिक नौकरियों (part-time jobs) को खत्म करने का भी फैसला लिया है, जो इसके एनिमेशन स्टूडियो का हिस्सा हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ (Netflix) ने अमेरिका में अपने 159 एम्प्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस ‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म ने व्यावसायिक जरूरतों (business needs) का हवाला देते हुए कहा है कि यह फैसला व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर नहीं लिया गया है।
इसके साथ ही कंपनी ने 70 अंशकालिक नौकरियों (part-time jobs) को खत्म करने का भी फैसला लिया है, जो इसके एनिमेशन स्टूडियो का हिस्सा हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बारे में नेटफ्लिक्स का कहना है, ‘ये बदलाव मुख्य रूप से व्यक्तिगत प्रदर्शन के बजाय व्यावसायिक जरूरतों से प्रेरित हैं। यह हमारे लिए काफी मुश्किल फैसला है, क्योंकि हममें से कोई भी ऐसे अच्छे सहयोगियों को अलविदा नहीं कहना चाहता है।’
बताया जाता है कि नेटफ्लिक्स को हाल ही में बीते एक दशक में सबसे ज्यादा सबस्क्राइबर्स का नुकसान झेलना पड़ा है और इसने आगामी तिमाही में भी सबस्क्राइबर्स में कटौती की आशंका जताई है। यही कारण है कि कंपनी ने 150 एंप्लॉयीज को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है।
टैग्स छंटनी नेटफ्लिक्स ओटीटी स्ट्रीमिंग