होम / डिजिटल / सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले Netflix के CEO, हुई इस बात पर चर्चा
सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले Netflix के CEO, हुई इस बात पर चर्चा
नेटफ्लिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टेड सारंडोस ने केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलाकात की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
नेटफ्लिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टेड सारंडोस ने केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलाकात की और देश की बढ़ती रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा की। इस मीटिंग के दौरान अनुराग ठाकुर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे भारत सामग्री और ‘पोस्ट-प्रोडक्शन हब' के रूप में उभरा है।
इस मुलाकात में दोनों के बीच भारत की क्षेत्रीय सामग्री पर चर्चा हुई कि किस तरह आज दुनिया भर में भारतीय कंटेंट पसंद किए जा रहे हैं।
ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘आपसे मिलकर खुशी हुई मिस्टर टेड सारंडोस। आपकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं। भारत सामग्री और ‘पोस्ट-प्रोडक्शन हब' के रूप में उभरा है। हमारी मूल सामग्री को विश्व स्तर पर डब किया जा रहा है'
Pleasure meeting you Mr Ted Sarandos @netflix, best wishes on your new role!
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 17, 2023
India??has emerged as a content & post production hub backed by talent;our original content is being dubbed globally.Look forward to the story of India & Indians expanding even further across the world! pic.twitter.com/dEuGPEudcr
बता दें कि टेड सारंडोस नेटफ्लिक्स के संस्थापक सदस्यों में से हैं, जो पिछले 23 साल से भी ज्यादा समय से काम कर रहे हैं।
टैग्स सीईओ नेटफ्लिक्स सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर टेड सारंडोस