होम / डिजिटल / नवभारत ग्रुप में डिजिटल एडिटर बने रोहित श्रीवास्तव, डिजिटल ग्रोथ की संभालेंगे जिम्मेदारी
नवभारत ग्रुप में डिजिटल एडिटर बने रोहित श्रीवास्तव, डिजिटल ग्रोथ की संभालेंगे जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि इस नई भूमिका में उन्हें न्यूज साइट के साथ सोशल मीडिया टीम और प्रोडक्ट ग्रोथ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
नवभारत ग्रुप नागपुर ने अपनी डिजिटल टीम को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए सीनियर डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल रोहित श्रीवास्तव को अपना एडिटर (डिजिटल) नियुक्त किया है। उन्होंने 15 अप्रैल को यहां अपना कार्यभार संभाल लिया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि इस नई भूमिका में उन्हें न्यूज साइट के साथ सोशल मीडिया टीम और प्रोडक्ट ग्रोथ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वह नवभारत के सीनियर मैनेजमेंट के साथ काम करेंगे।
रोहित पूर्व में दैनिक भास्कर की डिजिटल विंग (dainikbhaskar.com) में लंबे समय तक सीनियर भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। उन्होंने भास्कर ग्रुप की डिजिटल कंटेंट स्ट्रैटेजी को मजबूत बनाने में उन्होंने खासा योगदान दिया है। दैनिक भास्कर डिजिटल से पहले उन्होंने ‘फ्री प्रेस’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। रोहित श्रीवास्तव डिजिटल में नई पीढ़ी के इनोवेटर में गिने जाते हैं। उन्हें अपने यूनीक कंटेंट आइडिएशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने भास्कर डिजिटल में कई एक्सपेरिमेंट्स किए थे, जिन्हें दूसरे मीडिया हाउस ने अपनाया था।
मिली जानकारी के अनुसार, रोहित की नियुक्ति ‘नवभारत’ के डिजिटल विस्तार और युवा पाठकों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। उनके नेतृत्व में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया प्रेजेंस और अधिक इंटरैक्टिव व एनगेजिंग बनने की उम्मीद की जा रही है। उनकी यह नई भूमिका नवभारत के डिजिटल विस्तार को नई दिशा देने में अहम मानी जा रही है।
टैग्स