होम / डिजिटल / देश हित के खिलाफ कंटेंट पर कई सोशल मीडिया अकाउंट्स व लिंक ब्लॉक: MIB

देश हित के खिलाफ कंटेंट पर कई सोशल मीडिया अकाउंट्स व लिंक ब्लॉक: MIB

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स व URLs को भारत में ब्लॉक कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स व URLs को भारत में ब्लॉक कर दिया है। मंत्रालय ने संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर स्थायी समिति को यह जानकारी दी है। समिति का नेतृत्व बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे कर रहे हैं।

मंत्रालय ने बताया कि इन सोशल मीडिया अकाउंट्स और लिंक को कानूनी प्रक्रिया के तहत ब्लॉक किया गया क्योंकि इन्हें राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम करता हुआ पाया गया। इसके अलावा मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, मीडिया स्ट्रीमिंग सर्विसेज और सोशल मीडिया कंपनियों को सलाह जारी की है कि वे पाकिस्तान से उत्पत्ति वाले वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य डिजिटल कंटेंट को तत्काल प्रभाव से बंद करें।

‘राष्ट्रीय सुरक्षा में बाधा’ के आधार पर सख्त कदम

सरकारी जवाब में यह भी कहा गया है कि मंत्रालय को बड़ी संख्या में ऐसे कंटेंट को हटाने की अपीलें मिली थीं। इन सभी अनुरोधों पर संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की गई है। मंत्रालय ने सभी ओटीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे किसी भी रूप में (चाहे सब्सक्रिप्शन आधारित हों या मुफ्त) पाकिस्तान-निर्मित कंटेंट को भारत में उपलब्ध न कराएं।

जवाब में यह भी कहा गया है कि भारत में हुए कई आतंकी हमलों के तार पाकिस्तान के राज्य व गैर-राज्य तत्वों से जुड़े रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान से संबंधित किसी भी डिजिटल कंटेंट को भारत में प्रसारित करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी नजर

संसदीय समिति द्वारा यह सवाल उठाया गया था कि सरकार उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ क्या कदम उठा रही है, जो राष्ट्रीय हितों के विरुद्ध काम कर रहे हैं। इसके जवाब में मंत्रालय ने बताया कि ऐसे कई अकाउंट्स और लिंक को भारत में बंद किया गया है और भविष्य में भी इसी तरह की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह कदम उस व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है जिसके तहत भारत सरकार डिजिटल स्पेस में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को प्राथमिकता दे रही है और सोशल मीडिया तथा ओटीटी कंटेंट पर नियंत्रण बढ़ा रही है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

3 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

46 minutes ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago