होम / डिजिटल / गांधी पर 'लापरवाह' हेडिंग लगाने वाला BBC खुद लापरवाही कर बैठा, पढ़ें पूरा माजरा

गांधी पर 'लापरवाह' हेडिंग लगाने वाला BBC खुद लापरवाही कर बैठा, पढ़ें पूरा माजरा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती के मौके पर देशी-विदेशी मीडिया गांधीजी के जीवन से जुड़े छुए-अनछुए पहलुओं से लोगों को रूबरू कराने में लगा हुआ है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

काम करते समय कई बार गलती हो जाना स्वाभाविक है, लेकिन जब गलती काफी बड़ी हो और ‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ (BBC) जैसे मीडिया संस्थान से हो, तो खबर बन ही जाती है। दरअसल,‘लापरवाह नौजवान से राष्ट्रपिता तक महात्मा गांधी की जीवन यात्रा’ शीर्षक से प्रकाशित एक आर्टिकल में ‘बीबीसी’ खुद ऐसी लापरवाही कर बैठा कि अब यह चर्चा का विषय बन गई है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती के मौके पर देशी-विदेशी मीडिया गांधीजी के जीवन से जुड़े छुए-अनछुए पहलुओं से लोगों को रूबरू कराने में लगा हुआ है। इसी क्रम में ‘बीबीसी न्यूज (हिंदी) ने भी अपनी वेबसाइट पर महात्मा गांधी के जीवन से लोगों को परिचित कराने के लिए एक आर्टिकल पब्लिश किया है। इस आर्टिकल में महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1969 को होना बताया गया है, जबकि उनका जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था।

बीबीसी में पब्लिश इस पूरे आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ऑफिस के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट से किए गए एक ट्वीट में भी महात्मा गांधी को लेकर बड़ी गलती हुई थी। दरअसल, इस ट्वीट में महात्मा गांधी के नाम को मोहनदास करमदास गांधी लिखा गया था, जबकि उनका नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। हालांकि, एबीपी न्यूज के मशहूर एंकर सुमित अवस्थी द्वारा इस मामले को उठाए जाने के बाद इस गलती को ठीक कर दिया गया था।


टैग्स बीबीसी महात्मा गांधी खबर में गलती राष्ट्रपिता
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

6 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

15 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

12 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

16 hours ago