होम / डिजिटल / नए डिजिटल मीडिया नियमों को लेकर DM की कार्यवाही को केंद्र ने बताया गलत, लिखा ये लेटर

नए डिजिटल मीडिया नियमों को लेकर DM की कार्यवाही को केंद्र ने बताया गलत, लिखा ये लेटर

डिजिटल मीडिया के लिए जारी नए दिशा निर्देशों के तहत राज्य सरकारों, पुलिस आयुक्तों और जिला मजिस्ट्रेटों को मीडिया संस्थानों और प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी करने का अधिकार नहीं है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

डिजिटल मीडिया के लिए जारी नए दिशा निर्देशों के तहत राज्य सरकारों, पुलिस आयुक्तों और जिला मजिस्ट्रेटों को मीडिया संस्थानों और प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी करने का अधिकार नहीं है। ये अधिकार सिर्फ ‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) के पास है।

सूचना-प्रसारण मंत्रालय में सचिव अमित खरे ने इंफाल (पश्चिम) के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा केंद्र के नए मीडिया नियमों के तहत टॉक शो ‘‘खानसी नीनासी’ (Khanasi Neinasi) को नोटिस जारी करने के बाद मणिपुर सरकार को नियमों से अवगत कराते हुए यह जानकारी दी है।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर केंद्र सरकार ने हाल ही में कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं। इन्हीं नियमों के तहत इस शो को लेकर इंफाल (पश्चिम) के जिला मजिस्ट्रेट ने यह नोटिस भेजा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मजिस्ट्रेट ने पब्लिशर को निर्देश दिया था कि वह सूचना प्रौद्योगिकी नियमों, 2021 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित दस्तावेजों को प्रस्तुत करे। इस नोटिस में यह भी कहा गया था कि दस्तावेजों के साथ उपलब्ध नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद मणिपुर सरकार के चीफ सेक्रेट्री को लिखे एक लेटर में खरे ने कहा है कि नए नियमों के तहत सिर्फ सूचना प्रसारण मंत्रालय को इस तरह का अधिकार है। बताया जाता है कि खरे का लेटर मिलने के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने अपने नोटिस को वापस ले लिया है।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय गाइडलाइंस एमआईबी अमित खरे मणिपुर सरकार ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म्स ओटीटी गाइडलाइंस
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

8 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago