होम / डिजिटल / डिजिटल न्यूज मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म्स के सेल्फ रेगुलेशन के लिए बनेगा कानून

डिजिटल न्यूज मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म्स के सेल्फ रेगुलेशन के लिए बनेगा कानून

बताया जाता है कि डिजिटल मीडिया में सेल्फ रेगुलेशन का मुद्दा इस महीने उच्च स्तर पर उठाया गया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

सूचन-प्रसारण मंत्रालय (MIB) नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम और हॉटस्टार सहित देश में चलने वाले तमाम ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म्स के स्व-नियमन (सेल्फ रेगुलेशन) के लिए एक कानून बनाने जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कानून ओटीटी और डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म्स के सेल्फ रेगुलेशन के लिए एक फ्रेमवर्क को परिभाषित करेगा और संवेदनशील कंटेंट व फेक न्यूज जैसी समस्याओं का समाधान करेगा। बताया जाता है कि डिजिटल मीडिया में सेल्फ रेगुलेशन का मुद्दा इस महीने उच्च स्तर पर उठाया गया था।  

एमआईबी दो विकल्पों पर काम कर रहा है। इनमें से एक तो है कि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) की तर्ज पर डिजिटल न्यूज और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए सेल्फ रेगुलेशन इकाई का गठन किया जाए जबकि दूसरा विकल्प कानून का मसौदा तैयार करना है।

डिजिटल मीडिया को रेगुलेट करने के औचित्य के बारे में मंत्रालय का कहना है कि उसे तमाम ओटीटी प्लेटफार्म्स पर भाषा और अश्लीलता को लेकर बहुत शिकायतें मिली हैं। वहीं, डिजिटल न्यूज वेबसाइट्स को लेकर फेक न्यूज संबंधी शिकायतें मिली हैं। अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल मीडिया के रेगुलेशन के लिए कोई कानून नहीं था।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स डिजिटल प्लेटफॉर्म्स
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 hour ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago