होम / डिजिटल / अमेजॉन प्राइम, नेटफ्लिक्स जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स की 'आजादी' पर अब यूं लगेगी लगाम!

अमेजॉन प्राइम, नेटफ्लिक्स जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स की 'आजादी' पर अब यूं लगेगी लगाम!

‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) प्लेटफॉर्म्स के रेगुलेशन का मुद्दा इन दिनों जोर-शोर से उठ रहा है। समाज के कई वर्गों से इसके कंटेंट को लेकर चिंता जताई जा रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) प्लेटफॉर्म्स के रेगुलेशन का मुद्दा इन दिनों जोर-शोर से उठ रहा है। समाज के कई वर्गों से इसके कंटेंट को लेकर चिंता जताई जा रही है। ऐसे में ओटीटी प्लेयर्स पर काफी दबाव है कि वे अपने कंटेंट पर कुछ सेंसरशिप लगाना सुनिश्चित करें। सरकार रेगुलेशन के स्थान पर ऐसी ‘आचार संहिता’ (Code of Conduct) के बारे में प्रयासरत है, जिसका ओटीटी इंडस्ट्री पालन कर सके।

अब ‘सूचना-प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने ‘ओवर द टॉप’ कंटेंट प्लेयर्स से किसी निर्णायक इकाई का गठन करने और अगले सौ दिनों के अंदर आचार संहिता को अंतिम रूप देने के लिए कहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसके लिए दिल्ली में लगभग सभी बड़े ओटीटी प्लेयर्स से मुलाकात की। बताया जाता है कि इस मुलाकात में जावड़ेकर ने चीन के स्ट्रीमिंग प्लेयर्स का उदाहरण दिया, जिन्होंने सरकार की सभी शर्तों का पालन किया है। करीब 45 मिनट चली इस मुलाकात में नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, एमएक्स प्लेयर, हॉट स्टार आदि ओटीटी प्लेयर्स के प्रतिनिधि शामिल थे। चार ओटीटी प्लेयर्स इस दिशा में ‘इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) द्वारा गठित ‘डिजिटल कंटेंट कंप्लेंट काउंसिल’ (DCCC) से असहमत दिखे।

वहीं, इस सुझाव पर अमेजॉन प्राइम ने जहां अपनी नाराजगी जताई है, नेटफ्लिक्स, एमएक्स प्लेयर्स और एएलटीबालाजी ने सोच विचार के लिए कुछ और समय देने की मांग उठाई है।

बता दें कि ‘IAMAI’ ने पिछले साल की शुरुआत में आचार संहिता को लेकर एक मसौदा तैयार किया था, जिसमें ऑनलाइन कंटेंट प्रोवाइडर्स के लिए गाइडलाइंस शामिल की गई थीं। इन गाइडलाइंस को पहले से उपलब्ध कानूनी सलाहों के साथ ही भविष्य को लेकर शेयरधारकों की चिंताओं को भी शामिल करते हुए तैयार किया गया था। वहीं, जावड़ेकर ने अक्टूबर में ओटीटी प्लेयर्स के साथ एक मुलाकात में उन्हें इस मुद्दे पर सर्वसम्मति से कोई एक इकाई तय करने का सुझाव दिया था।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी प्रकाश जावड़ेकर ओटीटी कंटेंट प्रोवाइडर्स भारत सरकार
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

23 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

1 day ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

16 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

14 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago