होम / डिजिटल / Twitter को टक्कर देगा Meta का नया ऐप Threads, 6 जुलाई को हो सकता है लॉन्च
Twitter को टक्कर देगा Meta का नया ऐप Threads, 6 जुलाई को हो सकता है लॉन्च
ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा ने अब अपना नया ऐप लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा ने अब अपना नया ऐप लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा जनवरी से ट्विटर के कम्पटीटर ऐप पर काम रहा था। माना जा रहा है कि अब उसका यह काम पूरा हो चुका है और जल्द ही वह यह ऐप लॉन्च कर सकता है। इस ऐप का नाम ‘थ्रेड्स’ (Threads) है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी मेटा का ट्विटर विकल्प 'थ्रेड्स' गुरुवार 6 जुलाई को लाइव होगा। ऐप ऐप्पल स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह प्लेटफॉर्म यूजर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ा होगा।
बताया जा रहा है कि यह ऐप ट्विटर की तरह है, जिसमें आप ट्वीट, री-ट्वीट, लाइक, शेयर, कमेंट आदि कई चीजें कर सकते हैं। ऐप के बारे में अभी पूर्ण जानकारी सामने नहीं है कि क्या ये भी वेरिफिकेशन के लिए पैसे चार्ज करेगा या नहीं।
'थ्रेड्स' ऐप में यूजर्स इंस्टाग्राम आईडी की मदद से लॉगिन कर पाएंगे, यानी आपको नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही यह ऐप आपको उन लोगों को भी फॉलो करने का ऑप्शन देगा, जो इंस्टाग्राम और थ्रेड्स दोनों पर हैं, यानि आप अपने इंस्टाग्राम के दोस्तों से यहां आसानी से जुड़ पाएंगे।
टैग्स फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम मेटा थ्रेड्स