होम / डिजिटल / Meta भी शुरू करेगी सब्सक्रिप्शन सर्विस, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक के देने होंगे पैसे
Meta भी शुरू करेगी सब्सक्रिप्शन सर्विस, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक के देने होंगे पैसे
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा ने भी प्रीमियम वेरिफिकेशन सर्विस का ऐलान कर दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
ट्विटर की तरह अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा ने भी प्रीमियम वेरिफिकेशन सर्विस का ऐलान कर दिया है। अब यूजर्स, अन्य फीचर्स के साथ अपने अकाउंट्स को वेरिफाई कर सकेंगे। यानी अब इस प्लेटफॉर्म्स पर ट्विटर की तरह ब्लू टिक के लिए पैसे चुकाने होंगे। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने रविवार को यह जानकारी दी।
जुकरबर्ग के मुताबिक, मेटा वेरिफाइड एक सबस्क्रिप्शन सर्विस होगी, जो एक सरकारी आईडी के साथ आपके अकाउंट को वेरिफाई करने, ब्लू बैज हासिल करने, अकाउंट आपके होने के दावे को लेकर अतिरिक्त इम्प्रेशनेशन प्रोटेक्श (Impersonation protection) प्रदान करने और कस्टमर सपोर्ट तक सीधी पहुंच प्रदान करेगी.
मेटा वेरिफाइड की कीमत वेब के लिए 11.99 डॉलर (993 रुपए) और आईओएस के लिए 14.99 डॉलर (1241 रुपए) निर्धारित की गई है।
मार्क जुकरबर्ग ने यह भी बताया कि इस हफ्ते यह सर्विस पहली बार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शुरू की जाएगी। अन्य देशों में जल्द ही यह सर्विस शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, भारत में यी सर्विस कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
टैग्स फेसबुक ट्विटर वॉट्सऐप मेटा ब्लू टिक ब्लू बैज