होम / डिजिटल / दैनिक जागरण को बाय बोलकर विकाश गौड़ ने अब इस संस्थान संग शुरू की नई पारी
दैनिक जागरण को बाय बोलकर विकाश गौड़ ने अब इस संस्थान संग शुरू की नई पारी
युवा पत्रकार विकाश गौड़ ने ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट ‘जागरण डॉट कॉम’ (jagran.com) में अपनी करीब दो साल 10 महीने लंबी पारी को विराम दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
युवा पत्रकार विकाश गौड़ ने ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट ‘जागरण डॉट कॉम’ (jagran.com) में अपनी करीब दो साल 10 महीने लंबी पारी को विराम दे दिया है। विकाश गौड़ अप्रैल 2019 से यहां स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा थे और सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे।
खेल की दुनिया में बचपन से ही रुचि रखने वाले विकाश गौड़ ने अब अपने नए सफर की शुरुआत ‘हिन्दुस्तान’ की न्यूज वेबसाइट ‘लाइव हिंदुस्तान’ (livehindustan.com) के साथ की है। यहां उन्होंने बतौर सीनियर कंटेट प्रड्यूसर जॉइन किया है। वह यहां भी स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं।
किताबें पढ़ने के शौकीन विकाश गौड़ की क्रिकेट पर अच्छी पकड़ है। मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले विकाश को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। ‘दैनिक जागरण’ से पहले उन्होंने करीब छह महीने ‘डेली हंट’ में काम किया है और इससे पहले करीब 10 महीने ‘राजस्थान पत्रिका’ की सहयोगी वेबसाइट ‘कैच हिंदी’ से सब एडिटर के तौर पर जुड़े हुए थे। इसके अलावा वह अपने करियर की शुरुआत में ‘खबर नॉन स्टॉप’ के साथ करीब 15 महीने काम कर चुके हैं।
विकाश गौड़ ने ‘मंगलायतन यूनिवर्सिटी’ से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद ‘आजतक’ न्यूज चैनल और ‘दैनिक जागरण’ अखबार में इंटर्नशिप की, फिर वह डिजिटल पत्रकारिता की ओर मुड़ गए और ‘खबर नॉन स्टॉप’ के साथ जुड़ गए। इसके बाद तमाम मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अब वह ‘हिंदुस्तान’ पहुंचे हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से विकाश गौड़ को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स दैनिक जागरण नई पारी विकाश गौड़ लाइव हिंदुस्तान