होम / डिजिटल / ‘Republic Media’ से जुड़े पत्रकार उदित बर्सले, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

‘Republic Media’ से जुड़े पत्रकार उदित बर्सले, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

उदित बर्सले इससे पहले ‘जागरण न्यू मीडिया' में एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पत्रकार उदित बर्सले ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क (Republic Media Network) की डिजिटल टीम के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। डिजिटल मीडिया की दुनिया में लंबा अनुभव रखने वाले उदित बर्सले ने यहां हिंदी वीडियो लीड के पद पर जॉइन किया है।

अपनी इस भूमिका में वह ‘रिपब्लिक भारत’ की वीडियो टीम की कमान संभालेंगे। उदित इससे पहले ‘दैनिक जागरण‘ समूह की डिजिटल विंग ‘जागरण न्यू मीडिया‘ (Jagran New Media) में बतौर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर वीडियो टीम की कमान करीब दो साल से संभाल रहे थे।

उदित बर्सले ने जागरण समूह के साथ मध्य प्रदेश के चुनाव की ग्राउंड रिपोर्टिंग की थी‌। इसके अलावा प्रहलाद पटैल, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा और नरेंद्र सिंह तोमर जैसे कई बड़े राजनेताओं के इंटरव्यू किए थे।

इसके अलावा पूर्व में वह 'HT digital' में सीनियर प्रड्यूसर के तौर पर भी अपनी पारी खेल चुके हैं। डिजिटल की दुनिया उदित बर्सले को 12 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह ‘दैनिक भास्कर’ समूह की डिजिटल विंग DB Digital (Bhaskar.com) में भी सात साल से ज्यादा काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने भोपाल में कई तरह के प्रोजेक्ट पर काम किया।

उदित बर्सले को डिजिटल के साथ ही प्रिंट मीडिया का भी अनुभव है। करियर के शुरुआती दौर में वह ‘नई दुनिया‘, ‘दैनिक भास्कर‘ और ‘अमर उजाला‘ में रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम कर चुके हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले उदित बर्सले ने इंदौर से साल 2008-9 BJMC किया था। दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान ही उन्होंने वर्ष 2013 में भोपाल से MJC साल किया। इसके पहले उन्होंने वर्ष 2008 B.Sc (Microbiology) किया था।

समाचार4मीडिया की ओर से उदित बर्सले को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स नई पारी नियुक्ति रिपब्लिक मीडिया अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग उदित बर्सले
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

22 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

8 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago