होम / डिजिटल / पत्रकार सूर्य प्रकाश ने अब इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया नया सफर

पत्रकार सूर्य प्रकाश ने अब इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया नया सफर

युवा पत्रकार सूर्य प्रकाश ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल ‘जनसत्ता .कॉम’(jansatta.com) से इस्तीफा दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

युवा पत्रकार सूर्य प्रकाश ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल ‘जनसत्ता .कॉम’(jansatta.com) से इस्तीफा दे दिया है। यहां वह करीब एक साल से कार्यरत थे और बतौर असिस्टेंट एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सूर्य प्रकाश ने अब  ‘हिन्दुस्तान’ की न्यूज वेबसाइट (livehindustan.com) के साथ अपना नया सफर शुरू किया है। उन्होंने यहां पर भी बतौर असिस्टेंट एडिटर जॉइन किया है। मूल रूप से रायबरेली (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सूर्यप्रकाश को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है।

सूर्य प्रकाश ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से पब्लिश होने वाले अखबार ‘दिव्य हिमाचल’ से की थी। इसके बाद उन्होंने यहां से बाय बोलकर ‘अमर उजाला’ जॉइन कर लिया था। बाद में उन्होंने यहां से इस्तीफा देकर डिजिटल की ओर रुख करते हुए ‘नवभारत टाइम्स’ (Navbharat Times) जॉइन कर लिया था। ‘नवभारत टाइम्स’ की डिजिटल विंग में करीब साढ़े चार साल बिताने के बाद ‘जनसत्ता’ होते हुए अब वह ‘हिन्दुस्तान’ पहुंचे हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो सूर्य प्रकाश ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से सूर्य प्रकाश को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स नवभारत टाइम्स जनसत्ता एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स एनबीटी सूर्य प्रकाश
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

14 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

20 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago