होम / डिजिटल / युवा पत्रकार सूरज तिवारी ने इस मीडिया समूह से शुरू किया नया सफर

युवा पत्रकार सूरज तिवारी ने इस मीडिया समूह से शुरू किया नया सफर

सूरज तिवारी इससे पहले ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में अपनी भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

युवा पत्रकार सूरज तिवारी ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) समूह के साथ मीडिया में अपना नया सफर शुरू किया है। उन्होंने इस समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल जनसत्ता.कॉम’(jansatta.com) में बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन किया है।

मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले सूरज तिवारी इससे पहले ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में अपनी भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो सूरज तिवारी ने ‘इलाहाबाद यूनिवर्सिटी’ से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साथ ही उन्होंने इलाहाबाद के छात्र जीवन पर आधारित ‘विश्वविद्यालय जंक्शन’ नाम से उपन्यास भी लिखा है।

समाचार4मीडिया की ओर से सूरज तिवारी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इंडियन एक्सप्रेस जनसत्ता नई पारी अप्वॉइंटमेंट सीनियर सब एडिटर जॉइनिंग सूरज तिवारी
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

7 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

8 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago