होम / डिजिटल / युवा पत्रकार सुंदरम कुमार ने ‘रिपब्लिक भारत’ को बोला बाय, तलाशी नई मंजिल

युवा पत्रकार सुंदरम कुमार ने ‘रिपब्लिक भारत’ को बोला बाय, तलाशी नई मंजिल

उन्होंने पिछले साल सितंबर में ‘आजतक’ को अलविदा कहकर सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ अपना सफर शुरू किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार सुंदरम कुमार (Sundram Kumar) ने ‘जी’ (Zee) समूह के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। यहां पर उन्होंने zeenews.com में जॉइन किया है और वह सोशल मीडिया का काम संभालेंगे। सुंदरम कुमार इससे पहले ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) की डिजिटल टीम में अपनी भूमिका निभा रहे थे।

हालांकि यहां यहां उनका सफर करीब नौ महीने ही रहा। उन्होंने पिछले साल सितंबर में ‘आजतक’ को अलविदा कहकर सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ अपना सफर शुरू किया था।

सुंदरम कुमार ‘आजतक’ में करीब चार साल तक चैनल की डिजिटल विंग का हिस्सा रहे हैं। इन चार वर्षों में उन्होंने चैनल के विभिन्न विभागों में काम किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) के रहने वाले सुंदरम कुमार को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘आजतक’ से ही की थी।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो सुंदरम ने एमए (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) के अलावा ‘इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट’ (India Today Media Institute) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म का कोर्स किया है। समाचार4मीडिया की ओर से सुंदरम कुमार को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स आजतक जी न्यूज रिपब्लिक भारत सोशल मीडिया मैनेजर सुंदरम कुमार जी न्यूज डिजिटल
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago