होम / डिजिटल / ‘जी न्यूज’ को अलविदा कहकर पत्रकार श्याम सुंदर गोयल ने तलाशी नई मंजिल
‘जी न्यूज’ को अलविदा कहकर पत्रकार श्याम सुंदर गोयल ने तलाशी नई मंजिल
श्याम सुंदर गोयल करीब एक साल से ‘जी न्यूज’ (Zee News) की डिजिटल टीम में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पत्रकार श्याम सुंदर गोयल ने ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ मीडिया में अपने नए सफर का आगाज किया है। उन्होंने यहां पर डिजिटल टीम में बतौर चीफ सब एडिटर जॉइन किया है।
श्याम सुंदर गोयल इससे पहले करीब एक साल से ‘जी न्यूज’ (Zee News) की डिजिटल टीम में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। श्याम सुंदर गोयल को प्रिंट और डिजिटल मीडिया दोनों में काम करने का करीब 12 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘आजतक’ (AajTak) और ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले श्याम सुंदर गोयल लंबे समय तक भोपाल में रहे हैं। फिलहाल वह लंबे समय से दिल्ली में रह रहे हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो साइंस ग्रेजुएट श्याम सुंदर गोयल ने हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने मीडिया की भी पढ़ाई की है।
इसके साथ ही श्याम सुंदर गोयल ने अपनी 100 CC बाइक से पूरे देश का भ्रमण किया है। इस यात्रा के दौरान हुए अनुभवों को लेकर उन्होंने एक किताब ‘100 CC’ भी लिखी है। इस किताब में एक ओर हड़प्पा काल के राखीगढ़ी और मीतात्थल, महाभारतकाल के हस्तिनापुर के बारे में अनकही और अनसुनी बातें बताई गईं हैं, वहीं चंडीगढ़ और जयपुर जैसे आधुनिक शहरों के जीवन को भी बताया गया है।
समाचार4मीडिया की ओर से श्याम सुंदर गोयल को मीडिया में उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स रिपब्लिक भारत नई पारी श्याम सुंदर गोयल अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग