होम / डिजिटल / पत्रकार संतोष सिंह ने अब इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया नया सफर

पत्रकार संतोष सिंह ने अब इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया नया सफर

अब तक के सफर में वह ‘दैनिक जागरण’, ‘अमर उजाला’, ‘बीबीसी’ और ‘आईएएनएस’ जैसे कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पत्रकार संतोष सिंह ने हिंदी न्यूज वेबसाइट india.com में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब चार साल से कार्यरत थे और इन दिनों बतौर न्यूज एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। संतोष सिंह ने अब ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह की हिंदी न्यूज वेबसाइट ‘न्यूज18हिंदी’ के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर न्यूज एडिटर जॉइन किया है।

मूल रूप से सिवान (बिहार) के रहने वाले संतोष सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 18 साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘दैनिक भास्कर’ समूह के साथ की थी। अब तक के सफर में वह ‘दैनिक जागरण’, ‘अमर उजाला’, ‘बीबीसी’ और ‘आईएएनएस’ जैसे कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो संतोष सिंह ने ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय’ से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

समाचार4मीडिया की ओर से संतोष सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स नेटवर्क18 न्यूज18हिंदी संतोष सिंह
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

13 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago