होम / डिजिटल / ‘दैनिक जागरण’ को बाय बोलकर युवा पत्रकार समीर कुमार ठाकुर ने तलाशी नई मंजिल

‘दैनिक जागरण’ को बाय बोलकर युवा पत्रकार समीर कुमार ठाकुर ने तलाशी नई मंजिल

युवा पत्रकार समीर कुमार ठाकुर ने ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) में अपने सफर को विराम दे दिया है। वह यहां डिजिटल विंग में करीब दस महीने से स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार समीर कुमार ठाकुर ने ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) में अपने सफर को विराम दे दिया है। वह यहां डिजिटल विंग में करीब दस महीने से स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

खबर है कि समीर कुमार ठाकुर अब अपना नया सफर ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के साथ शुरू करने जा रहे हैं। वह जल्द ही इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) की डिजिटल टीम में स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

मूल रूप से बांका (बिहार) के रहने वाले समीर कुमार ठाकुर को पत्रकारिता में काम करने का करीब सात साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘ईटीवी भारत’ और ‘Sports Flashes’ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो समीर ने ग्रेजुएशन भागलपुर (बिहार) से की है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा में हिसार स्थित ‘गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी’ से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से समीर कुमार ठाकुर को उनके आगामी सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स दैनिक जागरण इस्तीफा नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग समीर कुमार ठाकुर टाइम्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

11 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

17 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

22 hours ago