होम / डिजिटल / पत्रकार समर्थ सारस्वत की 'नेटवर्क18' समूह में वापसी, अब संभालेंगे यह जिम्मेदारी

पत्रकार समर्थ सारस्वत की 'नेटवर्क18' समूह में वापसी, अब संभालेंगे यह जिम्मेदारी

पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का समय बिता चुके युवा पत्रकार समर्थ सारस्वत ने ‘टीवी9 भारतवर्ष’ डिजिटल हिंदी टीम में अपनी दूसरी पारी को विराम दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का समय बिता चुके युवा पत्रकार समर्थ सारस्वत ने ‘टीवी9 भारतवर्ष’ डिजिटल हिंदी टीम में अपनी दूसरी पारी को विराम दे दिया है। अब समर्थ ने ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह के साथ फिर अपनी पारी शुरू की है। यह इस नेटवर्क के साथ उनकी दूसरी पारी है और उन्होंने जल्द लॉन्च होने वाली बिजनेस वेबसाइट CNBC के लिए बतौर न्यूज एडिटर यहां जॉइन किया है।

समाचार4मीडिया से बातचीत में समर्थ ने बताया कि यहां उनकी जिम्मेदारी वेबसाइट को लॉन्च कराने के साथ-साथ, उसके डिजाइन और वीडियो सेगमेंट को नए आयाम पर ले जाने की होगी। CNBC हिंदी की टीम वरिष्ठ डिजिटल बिजनेस पत्रकार अंकित त्यागी के नेतृत्व में काम करेगी। CNBC से जुड़ने से पहले समर्थ कई बड़े मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

समर्थ ने ‘जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी’ से ग्रेजुएशन ऑनर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। इसके बाद हरियाणा के हिसार में स्थित ‘गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी’ से अपनी मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है।

पत्रकारिता में उनके करियर की शुरुआत हिंदी दैनिक ’हिन्दुस्तान’ से हुई थी। करीब एक साल तक प्रिंट से पत्रकारिता का ककहरा सीखते हुए उन्होंने डिजिटल की ओर रुख करते हुए ’अमर उजाला’ डिजिटल की टीम को जॉइन कर लिया। फिर करीब दो साल ’टीवी टुडे’ ग्रुप के NewsFlicks ऐप पर डेटा जर्नलिस्म और डिजाइन की बारीकियां सीखकर ’वनइंडिया ’ पहुंचे। पूर्व में ’नेटवर्क18’ हिंदी की टीम में वह बतौर चीफ सब एडिटर करीब साढ़े तीन साल तक डिजाइन टीम को लीड कर चुके हैं। दोबारा ’नेटवर्क18 ’ से जुड़ने से पहले वह करीब डेढ़ साल तक ’टीवी9 भारतवर्ष’ डिजिटल और ’जी बिजनेस’ डिजिटल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

समर्थ इंडस्ट्री के उन चंद पत्रकारों में शामिल हैं, जो एडिटोरियल समझ के साथ-साथ डिजाइन की जानकारी भी रखते हैं। वह इंफो-ग्राफिक्स, वेबस्टोरी, डिजिटल वीडियो, वीडियो स्टोरीज, लॉन्ग इमर्सिव और डेटा स्टोरी पर काम कर चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से समर्थ को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स पत्रकार मीडिया न्यूज चैनल नेटवर्क18 पत्रकारिता जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया टीवी9 भारतवर्ष हिंदी पत्रकारिता नई पारी न्यूज हिंदी न्यूज खबर समाचार मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़ समर्थ सारस्वत
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

20 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

21 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago