होम / डिजिटल / नए सफर पर निकलीं India.com की न्यूज एडिटर रुचि दुआ
नए सफर पर निकलीं India.com की न्यूज एडिटर रुचि दुआ
‘जी’ (Zee) समूह की न्यूज वेबसाइट ‘इंडिया डॉट कॉम’ (India.com) की न्यूज एडिटर रुचि दुआ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘जी’ (Zee) समूह की न्यूज वेबसाइट ‘इंडिया डॉट कॉम’ (India.com) की न्यूज एडिटर रुचि दुआ ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। वह अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। फिलहाल वे अभी नोटिस पीरियड पर चल रही हैं। खबर है कि वे ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (डिजिटल) में बतौर एसोसिएट एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। अपनी नई भूमिका में वह चीफ कंटेंट ऑफिसर प्रसाद सान्याल को रिपोर्ट करेंगी।
बता दें कि मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली रुचि दुआ को डिजिटल पत्रकारिता में काम करने का दस साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज से पढ़ाई करने के साथ ही गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री ली है।
रुचि दुआ ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘सीएनएन-आईबीएन’ और ‘एनडीटीवी’ में बतौर इंटर्न की थी। इसके बाद वे ‘दैनिक भास्कर’ समूह से जुड़ गईं। यहां करीब डेढ़ साल अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद रुचि दुआ ने ‘इंडिया टुडे’ का दामन थाम लिया और यहां करीब छह साल लंबी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान यहां विभिन्न पदों पर काम करने के बाद वह ‘इंडिया टीवी’ (Independent News Service Pvt Ltd) के साथ बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर जुड़ गईं। यहां करीब नौ महीने काम करने के बाद वह मई 2018 से ‘इंडिया डॉट कॉम’ में न्यूज एडिटर की भूमिका निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया की ओर से रुचि दुआ को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं।
टैग्स प्रसाद सान्याल रुचि दुआ हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल इंडिया डॉट कॉम