होम / डिजिटल / ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ को अलविदा कह नए सफर पर निकले पत्रकार रोशन कुमार

‘टाइम्स नाउ नवभारत’ को अलविदा कह नए सफर पर निकले पत्रकार रोशन कुमार

पत्रकार रोशन कुमार ने ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से इस्तीफा दे दिया है। यहां वह करीब दस महीने से बतौर स्टूडियो डायरेक्टर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पत्रकार रोशन कुमार ने ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से इस्तीफा दे दिया है। यहां वह करीब दस महीने से बतौर स्टूडियो डायरेक्टर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। रोशन कुमार ने पत्रकारिता में अपने नए सफर की शुरुआत अब ‘टीवी9 डिजिटल’ के साथ की है। यहां वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी चैनल्स जैसे-‘टीवी9 हिंदी’, ‘मनी9’ और ‘न्यूज9’ में अपनी भूमिका निभाएंगे।   

मूल रूप से आरा (बिहार) के रहने वाले रोशन कुमार करीब दो दशक से मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पहले वह ‘BTVI’, ‘जी न्यूज’, ‘एबीपी न्यूज’, ‘न्यूज नेशन’ और ‘एस1’ चैनल में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने ‘IBN9’ नाम से एक डिजिटल चैनल की शुरुआत भी की थी।   

रोशन कुमार ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में ‘सहारा समय’ के साथ की थी। इसके बाद विभिन्न मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभाते हुए वह अब ‘टीवी9’ पहुंचे हैं।

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोशन कुमार का कहना है, ‘टीवी9 डिजिटल की उत्साही टीम से जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह पहले से ही अच्छी तरह स्थापित है और मैं दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए टीम के साथ सहयोग करने को लेकर तत्पर हूं।’

समाचार4मीडिया की ओर से रोशन कुमार को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स नई पारी नियुक्ति टीवी9 डिजिटल टाइम्स नाउ नवभारत रोशन कुमार
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

2 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

3 hours ago