होम / डिजिटल / इंडिया न्यूज डिजिटल के संपादक रीतेश वर्मा की नई पारी जल्द

इंडिया न्यूज डिजिटल के संपादक रीतेश वर्मा की नई पारी जल्द

बीस साल लंबे पत्रकारिता करियर में अखबार के साथ ही टीवी और डिजिटल में भी कर चुके हैं काम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

'आईटीवी' (ITV) नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ की वेबसाइट ‘इनखबर’ (Inkhabar) के संपादक रीतेश वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। वे जल्द ही हिन्दुस्तान टाइम्स  डिजिटल स्ट्रीम्स के साथ अपनी नई पारी शुरू करेंगे। यहां वे बतौर एडिटर (न्यू इनिशिएटिव) अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। रीतेश वर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने अखबार के साथ ही टीवी और डिजिटल में भी काम किया है

'आईटीवी' (डिजिटल) के सीईओ संदीप अमर ने कंपनी के ग्रुप में रीतेश वर्मा के इस्तीफे की खबर साझा करते हुए लिखा है- Dear All, It is important to have direct communication, to avoid any rumours. I just wanted to share that Ritesh Verma, our inkhabar editor, has decided to move on to take up a new challenge in Life. We all know that he is superstar and a phenomenal person, he has taken inkhabar from almost zero to 16 million users in GA and 14.7 million users in comScore. Obviously we will have a farewell party for him, he will leave in a few days, thanks

बिहार में बेगूसराय के मूल निवासी रीतेश वर्मा ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान ही स्थानीय अखबार ‘बेगूसराय टाइम्स’ के साथ फ्रीलॉन्सर के तौर पर काम शुरू कर दिया था। वर्ष 1999 में बिहार में दैनिक जागरण की लॉन्चिंग के बाद वह इस अखबार से जुड़ गए। यहां करीब छह साल काम करने के बाद वर्ष 2005 में वह पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए और ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (आईआईएमसी) में दाखिला ले लिया।   

'आईआईएमसी' से पढ़ाई पूरी करने के बाद रीतेश करीब एक महीने के लिए ‘विराट वैभव’ अखबार से जुड़े और फिर वहां से छोड़कर ‘दैनिक भास्कर’ जॉइन कर लिया। इसके बाद ‘आज समाज’,‘बीबीसी हिंदी’,‘स्टार न्यूज’,‘सहारा समय’ होते हुए वर्ष 2013 में उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ के साथ अपनी नई पारी शुरू की। ‘इंडिया न्यूज’ में डिजिटल की शुरुआत हुई तो इसकी वेबसाइट ‘इनखबर’ (inkhabar.com) के संपादक के तौर पर उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई।  

रीतेश वर्मा पत्रकारिता के अलावा 'आईआईएमसी' की एलुमनी एसोसिएशन (आईआईएमसीएए) से भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं और उसके संस्थापक सदस्यों में एक हैं। 2012 में शुरू हुई 'आईआईएमसीएए' की सफलता और वैश्विक विस्तार में केंद्रीय संगठन सचिव के तौर पर रीतेश का योगदान अहम माना जाता है। 'आईआईएमसीएए अवॉर्ड्स','आईआईएमसीएए मेडिकल असिस्टेंट फंड' और 'आईआईएमसीएए स्कॉलरशिप' जैसी पहल के पीछे जो कोर टीम है, उसमें रीतेश भी शामिल हैं। पत्रकारिता के बाहर रीतेश को जबर्दस्त फंडरेजर और शानदार इवेंट मैनेजर के तौर पर भी जाना जाता है।


टैग्स इंडिया न्यूज रीतेश वर्मा इनखबर
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

10 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

21 hours ago