होम / डिजिटल / दैनिक जागरण में अपनी पारी को विराम दे युवा पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार ने शुरू किया नया सफर

दैनिक जागरण में अपनी पारी को विराम दे युवा पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार ने शुरू किया नया सफर

युवा पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार ने हिंदी दैनिक ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) में अपनी करीब साढ़े चार साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार ने हिंदी दैनिक ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) में अपनी करीब साढ़े चार साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है। वह इस अखबार के पूर्वी दिल्ली ऑफिस में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। पुष्पेंद्र कुमार ने मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत अब ‘जी बिहार-झारखंड’ (Zee Bihar Jharkhand) डिजिटल के साथ की है।

उन्होंने नोएडा में बतौर सब एडिटर जॉइन किया है। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार ने ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में पुष्पेंद्र कुमार ने अपने करियर की शुरुआत ‘दैनिक जागरण’ से ही की थी।

समाचार4मीडिया से बातचीत में पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अब तक के करियर में कई ऐसी स्टोरी की हैं, जिससे जरूरतमंदों के जीवन में अच्छे बदलाव आए और उन्हें मदद मिली। मसलन, आर्थिक तंगी के कारण विवशता की जिंदगी जीने को मजबूर ढाबे पर काम करने वाले साइकिलिस्ट रियाज (16 वर्ष) पर की गई उनकी खबर रंग लाई और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रियाज को ईद के मौके पर साइकिल गिफ्ट की थी। इसके बाद ‘भारतीय खेल प्राधिकरण’ (SAI) के अंतर्गत आने वाली साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) में रियाज को दाखिला भी मिला।

पुष्पेंद्र कुमार के अनुसार,  ‘मेरी दो खास खबरें ऐसे तीरंदाजों की हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। इनमें से एक हैं पूजा कुमारी, जो नेशनल खिलाड़ी हैं और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए जिस कंपाउंड बो (धनुष) की जरूरत थी वो उनके पास नहीं था। उसको खरीदने के लिए वह कपड़े सिलने का काम करती थी। इस बारे में 30 अगस्त 2020 को प्रकाशित मेरी खबर पर भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने आर्चरी किट के लिए साढ़े चार लाख रुपये पूजा कुमारी को दिए, ताकि वह कंपाउंड बो खरीदकर अपना अभ्यास कर देश के लिए पदक ला सके।‘

इसी के साथ पुष्पेंद्र ने तीरंदाज मुकीम का भी जिक्र किया, जिसकी खबर भी उन्होंने की थी। पुष्पेंद्र ने बताया, ‘मुकीम का एक पैर नहीं है और वो एक पैर के सहारे ही नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे मुकीम परिवार के पालन पोषण के लिए एक पेट्रोल पंप पर गाड़ियों के पहिये में हवा भरने का काम करते हैं और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए घर के पास खाली मैदान में लकड़ी के धनुष से अभ्यास करते थे। इस बारे में 8 फरवरी 2021 में प्रकाशित मेरी खबर के बाद मुकीम को यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के आर्चरी सेंटर में अभ्यास की अनुमति मिली।’

समाचार4मीडिया की ओर से पुष्पेंद्र कुमार को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स दैनिक जागरण जी न्यूज नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग जी न्यूज डिजिटल पुष्पेंद्र कुमार
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

6 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

15 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

12 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

16 hours ago