होम / डिजिटल / India TV को अलविदा कहकर युवा पत्रकार प्रतीक भारद्वाज ने तलाशी नई मंजिल

India TV को अलविदा कहकर युवा पत्रकार प्रतीक भारद्वाज ने तलाशी नई मंजिल

युवा पत्रकार प्रतीक भारद्वाज ने ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां डिजिटल टीम में करीब पौने छह साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार प्रतीक भारद्वाज ने ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां डिजिटल टीम में करीब पौने छह साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। प्रतीक जल्द ही ‘आजतक‘ (AajTak) के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वह ‘आजतक‘ की डिजिटल विंग में बतौर एसोसिएट वीडियो प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

बिहार में वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित घोसवर गांव निवासी प्रतीक लंबे समय से परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट प्रतीक को मीडिया में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है। उन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया के प्रोडक्शन की काफी अच्छी समझ है।

प्रतीक भारद्वाज ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2014 में ‘इंडिया न्यूज’ (India News) के डिजिटल विभाग से अपना करियर शुरू किया था। करीब दो साल वहां काम करने के बाद वर्ष 2016 में प्रतीक ‘इंडिया टीवी‘ (India TV) में आ गए थे और तब से यहीं अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके बाद वह यहां से अलविदा कहकर अब ‘आजतक‘ के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। समाचार4मीडिया की ओर से प्रतीक भारद्वाज को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स आजतक इंडिया टीवी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग प्रतीक भारद्वाज
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

6 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 hours ago