होम / डिजिटल / पत्रकार पंकज कुमार ने तलाशी नई मंजिल, अब पहुंचे यहां
पत्रकार पंकज कुमार ने तलाशी नई मंजिल, अब पहुंचे यहां
पूर्व में कई मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं पत्रकार पंकज कुमार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकार पंकज कुमार ने अब नई दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने अब सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘शेयरचैट’ (Sharechat) के साथ अपनी पारी शुरू की है। यहां उन्हें Key Alliance Manager (News & TV) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि पूर्व में पंकज कुमार ‘एबीपी न्यूज’ और आईबीएन7 (अब न्यूज18इंडिया) जैसे कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इससे पहले वह ग्रामीण अखबार ‘गांव कनेक्शन’ में भी बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रहने वाले पंकज कुमार देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (आईआईएमसी) के छात्र भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से की है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स पंकज कुमार शेयरचैट