होम / डिजिटल / अब इस मीडिया समूह की कश्ती में सवार हुईं युवा पत्रकार नीलम राजपूत
अब इस मीडिया समूह की कश्ती में सवार हुईं युवा पत्रकार नीलम राजपूत
नीलम राजपूत इससे पहले करीब ढाई साल से जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) के नोएडा स्थित ऑफिस में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार नीलम राजपूत ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल ‘जनसत्ता.कॉम’(jansatta.com) के साथ पत्रकारिता में अपने करियर की नई शुरुआत की है। हाल ही में उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन किया है।
नीलम राजपूत इससे पहले करीब ढाई साल से जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) के नोएडा स्थित ऑफिस में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
मूल रूप से हरिद्वार की रहने वाली नीलम राजपूत को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है। पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘कोबरा पोस्ट’ से की थी। इसके बाद ‘इंडिया संवाद’, ‘देश 24*7’ में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई और ‘जागरण न्यू मीडिया’ होती हुईं अब ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह में पहुंची हैं।
पढ़ाई लिखाई की बात करें तो नीलम ने उत्तराखंड की हेमवती नंदन बहुगुणा (HNB) गढ़वाल यूनिवर्सिटी से बीएससी की है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है।
समाचार4मीडिया की ओर से नीलम राजपूत को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स दैनिक जागरण जनसत्ता जागरण न्यू मीडिया नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग नीलम राजपूत