होम / डिजिटल / पत्रकार नंद कुमार नायर की मेनस्ट्रीम मीडिया में हुई वापसी
पत्रकार नंद कुमार नायर की मेनस्ट्रीम मीडिया में हुई वापसी
वह ‘जी मीडिया’ के ‘जी बिजनेस’ चैनल पर चर्चित कार एवं बाइक शो ‘Wheelocity’ और ‘Zeegnition’ का जिम्मा भी संभाल चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पत्रकार नंद कुमार नायर ने देश के प्रमुख मीडिया समूह 'जागरण प्रकाशन लिमिटेड' की डिजिटल विंग ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) के साथ अपना नया सफर शुरू किया है। समाचार4मीडिया के साथ बातचीत में नंद कुमार ने बताया कि उन्होंने यहां पर बतौर कंसल्टेंट एडिटर (ऑटो) जॉइन किया है।
बता दें कि मीडिया सर्किल में नंद कुमार को सैम के नाम से भी जाना जाता है। सैम को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। उन्होंने ‘जी मीडिया’ में करीब 14 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। वह ‘जी मीडिया’ के ‘जी बिजनेस’ चैनल पर चर्चित कार एवं बाइक शो ‘Wheelocity’ और ‘Zeegnition’ का जिम्मा भी संभाल चुके हैं। अपनी एंकरिंग और नए नजरिये की वजह से उन्होंने इन शो को नया मुकाम दिया। ‘जी मीडिया’ को अलविदा कहने के बाद वह यूट्यूब पर भी ऑटो सेक्टर की खबरों को लेकर काफी चर्चाओं में रहे हैं।
मूलरूप से केरल के रहने वाले नंद कुमार की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2005 में ‘जी मीडिया’ के साथ की थी। इसके बाद यूट्यूब पर ऑटो सेक्टर की खबरों को लोगों तक पहुंचाने के बाद अब जागरण न्यू मीडिया के साथ उन्होंने मेन स्ट्रीम मीडिया में वापसी की है। समाचार4मीडिया की ओर से नंद कुमार को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स जागरण न्यू मीडिया जागरण प्रकाशन लिमिटेड कंसल्टिंग एडिटर नंद कुमार नायर