होम / डिजिटल / युवा पत्रकार मोहम्मद जुनैद अख्तर ने 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' से की नई शुरुआत
युवा पत्रकार मोहम्मद जुनैद अख्तर ने 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' से की नई शुरुआत
यहां उन्होंने डिजिटल टीम में जॉइन किया है। जुनैद अख्तर पूर्व में 'अमर उजाला' और 'नवोदय टाइम्स' जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा पत्रकार मोहम्मद जुनैद अख्तर ने 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' (डिजिटल) से मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
जुनैद अख्तर को मीडिया में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से पत्रकारिता की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने करीब एक साल कार्य किया।
इसके बाद वर्ष 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर की। करीब एक साल बाद 2015 उनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में उन्होंने मुस्लिम बीट और जंतर मंतर पर कई बड़े धरना प्रदर्शन कवर किए।
वर्ष 2016 में जुनैद अख्तर नोएडा आ गए। यहां उन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम किया। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान उन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर की तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला।
जुनैद अख्तर अब ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम से जुड़ गए हैं। समाचार4मीडिया की ओर से जुनैद अख्तर को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स नई पारी नियुक्ति नई शुरुआत अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग उत्तर प्रदेश टाइम्स जुनैद अख्तर