होम / डिजिटल / अमर उजाला को बाय बोलकर पत्रकार ललित फुलारा ने तलाशी नई मंजिल
अमर उजाला को बाय बोलकर पत्रकार ललित फुलारा ने तलाशी नई मंजिल
हाल ही में उनका पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित हुआ है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
तमाम मीडिया संस्थानों में अपनी पत्रकारीय पारी खेल चुके पत्रकार ललित फुलारा ने अब नई मंजिल का दामन थाम लिया है। उन्होंने ‘जी’ मीडिया समूह की हिंदी न्यूज वेबसाइट 'इंडियाडॉटकॉम' (india.com) के साथ अपनी नई शुरुआत की है। यहां उन्हें चीफ सब एडिटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह 'अमर उजाला' में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में उनका पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित हुआ है।
ललित फुलारा ने अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत ‘दैनिक भास्कर‘ के साथ बतौर ट्रेनी सब एडिटर की थी। इसके बाद वह ‘जी न्यूज’ डिजिटल का हिस्सा बन गए और सब एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। ‘जी न्यूज’ के बाद ललित ने बतौर सीनियर सब एडिटर ‘राजस्थान पत्रिका’ का दामन थाम लिया और इसके नेशनल न्यूज रूम से जुड़ गए।
‘राजस्थान पत्रिका’ के बाद ललित फुलारा ‘नेटवर्क 18’ आ गए। वहां से उन्होंने फिर ‘जी ग्रुप’ में वापसी की और यहां टेक्निकल सेक्शन में काम किया। यहां से होते हुए उन्होंने ‘अमर उजाला’ के साथ अपनी नई शुरुआत की और उसके बाद अब फिर से जी ग्रुप में वापसी की है।
उत्तराखंड के मूल निवासी ललित फुलारा ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल के नोएडा कैंपस से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से ललित फुलारा को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स ललित फुलारा नई पारी नियुक्ति इंडियाडॉटकॉम