होम / डिजिटल / ‘आजतक’ के डिजिटल से जावेद अख्तर ने दिया इस्तीफा, यहां की नई शुरुआत
‘आजतक’ के डिजिटल से जावेद अख्तर ने दिया इस्तीफा, यहां की नई शुरुआत
‘आजतक’ (Aajtak) डिजिटल से खबर है कि पत्रकार जावेद अख्तर ने यहां अपनी पारी को विराम दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘आजतक’ (Aajtak) डिजिटल से खबर है कि यहां पत्रकार जावेद अख्तर ने अपनी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने ‘आजतक’ में साढ़े पांच साल की पारी खेली। पत्रकारिता में अपने करियर को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अब ‘न्यूज18 इंडिया’ के डिजिटल से नए सफर की शुरुआत की है। यहां वह डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर काम करेंगे।
‘आजतक’ में जावेद डिजिटल में असिसटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थे और यहां की मुख्य वेबसाइट 'आजतक.इन' में होम पेज मैनेजर व शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
जावेद ने अपने करियर की शुरुआत जून 2013 में 'आईबीएन7' (अब न्यूज18 इंडिया) से बतौर ट्रेनी की थी। यहां साढ़े तीन साल के करियर में उन्होंने पैकेजिंग प्रड्यूसर, रनडाउन प्रड्यूसर और अंत में फील्ड रिपोर्टर के पद पर रहते हुए दिल्ली-एनसीआर में काम किया। इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरीज और रिपोर्टिग भी कीं। इसके बाद वह 2017 में ‘आजतक’ की डिजिटल विंग से जुड़ गए।
मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले जावेद ने दिल्ली-एनसीआर स्थित IIMC से मीडिया की पढ़ाई की है। जावेद को मीडिया में काम करने का करीब नौ साल का अनुभव है।
समाचार4मीडिया की ओर से जावेद को नए सफर की शुभकामनाएं।
टैग्स आजतक डिजिटल न्यूज18 इंडिया जावेद अख्तर