होम / डिजिटल / युवा पत्रकार ईश्वर दत्ता ने ‘News Nation’ में अपनी पारी को दिया विराम

युवा पत्रकार ईश्वर दत्ता ने ‘News Nation’ में अपनी पारी को दिया विराम

वह करीब डेढ़ साल से इस चैनल की डिजिटल विंग में बतौर वीडियो एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार ईश्वर दत्ता ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब डेढ़ साल से इस चैनल की डिजिटल विंग में बतौर वीडियो एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इससे पहले वह नोएडा में ऑनलाइन डिजिटल न्यूज चैनल ‘Indias18’ का भी हिस्सा रहे हैं। हालांकि, यहां उनकी पारी संक्षिप्त ही रही थी।

इसके अलावा वह पूर्व में वीडियो एडिटर के रूप में प्रॉडक्शन हाउस ‘नजरबट्टू‘ से बतौर फ्रीलॉन्सर जुड़े रहे हैं। समाचार4मीडिया से बातचीत में ईश्वर दत्ता ने बताया कि वह अब मीडिया में नई संभावनाएं तलाश रहे हैं और अंग्रेजी पत्रकारिता में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले ईश्वर दत्ता को मीडिया में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो ईश्वर दत्ता ने दिल्ली में हंसराज स्कूल से अपनी स्कूलिंग करने के बाद दयालसिंह कॉलेज से अंग्रेजी (ऑनर्स) किया है।

इसके अलावा उन्होंने ‘YMCA’से डेवलपमेंट इन टीवी प्रॉडक्शन एंड जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है। समाचार4मीडिया की ओर से ईश्वर दत्ता को उनकी आगामी नई पारी के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इस्तीफा न्यूज नेशन रिजाइन ईश्वर दत्ता
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

6 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

34 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago