होम / डिजिटल / पत्रकार हेमराज चौहान ने इस वेब पोर्टल संग अपनी पारी को दिया विराम
पत्रकार हेमराज चौहान ने इस वेब पोर्टल संग अपनी पारी को दिया विराम
इस साल की शुरुआत में ही इस पोर्टल के साथ शुरू किया था अपना सफर, पूर्व में कई मीडिया संस्थानों में निभा चुके हैं जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकार हेमराज सिंह ने न्यूज पोर्टल ‘वन इंडिया’ (Oneindia) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही यहां जॉइन किया था। यहां वह बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हेमराज सिंह का अगला कदम क्या होगा, इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।
हेमराज ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से वर्ष 2009 में मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने वर्ष 2013 में ‘इंडिया टीवी’ जॉइन किया और बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर वहां करीब सवा तीन साल काम किया। इसके बाद वे ‘न्यूज़ 24’ से एसोसिएट प्रड्यूसर के तौर पर जुड़ गए।
दो साल पहले टीवी छोड़कर उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ‘नेशनल दस्तक’ वेब पोर्टल में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। अप्रैल 2017 में उन्होंने ‘राजस्थान पत्रिका’ के डिजिटल सेगमेंट ‘कैच हिंदी’ में सब एडिटर के तौर पर नई पारी शुरू की। यहां के बाद उन्होंने ‘वनइंडिया’ का दामन थाम लिया था।
दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थान जामिया मिलिया इस्लामिया में टीवी जर्नलिज्म में वर्ष 2012 में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले हेमराज चौहान सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। हेमराज ने ‘इंडिया टीवी’ से पहले न्यूज एजेंसी ‘साउथ एशिया इंटरनेशनल’ के साथ भी काम किया है।
टैग्स इस्तीफा वन इंडिया हेमराज सिंह चौहान