होम / डिजिटल / न्यूज नेशन को बाय बोल पत्रकार दृगराज मधेशिया ने तलाशा नया ठिकाना

न्यूज नेशन को बाय बोल पत्रकार दृगराज मधेशिया ने तलाशा नया ठिकाना

मूल रूप से उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के रहने वाले दृगराज मधेशिया लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘न्यूज नेशन’ में करीब 13 महीने से कार्यरत पत्रकार दृगराज मधेशिया ने यहां से बाय बोल दिया है। उन्होंने अपना सफर अब ‘हिन्दुस्तान’ की न्यूज वेबसाइट (livehindustan.com) के साथ शुरू किया है। उन्होंने चीफ कंटेंट प्रड्यूसर के तौर पर यहां जॉइन किया है।

दृगराज मधेशिया को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2005 में गोरखपुर से सितंबर 2005 में ‘सहारा समय’ वीकली अखबार के साथ अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। इस अखबार में ‘खाने को चूहे खेलने को घोंघे’ शीर्षक से प्रकाशित स्टोरी ने देशभर में काफी चर्चा बटोरी थी। इसके बाद उन्हें नोएडा से स्टोरी के असाइनमेंट मिलने लगे। वर्ष 2006 में सहारा समय वीकली बंद होने पर वे ‘सहारा समय’ टीवी के साथ बतौर स्ट्रिंगर जुड़ गए। यहां उनकी पारी करीब ढाई साल रही।

इसके बाद यहां से अपनी पारी को विराम देकर वे छत्तीसगढ़ से शुरू हुए ‘वॉच न्यूज’ चैनल से बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर जुड़ गए। हालांकि कुछ समय बाद ही यह चैनल बंद हो गया और जुलाई 2009 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ अखबार बरेली में रिपोर्टर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली। यहां रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी उन्हें काम करने का मौका मिला और बाद में उन्हें सीनियर रिपोर्टर के पद पर प्रमोट कर दिया गया।

करीब साढ़े सात साल ‘हिन्दुस्तान’ में रहने के बाद वर्ष 2017 में वे ‘दैनिक जागरण’, नोएडा के साथ जुड़ गए। यहां बतौर चीफ सब एडिटर लगभग दो साल तक अपनी भूमिका निभाने के बाद उन्होंने बतौर चीफ सब एडिटर ‘न्यूज नेशन’ का दामन थाम लिया था। ‘न्यूज नेशन’ के साथ करीब 13 महीने की अपनी पारी के दौरान वे मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ व विधानसभा चुनाव प्रभारी रहे। इसके बाद अब उन्होंने नया सफर शुरू किया है।

मूल रूप से कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले दृगराज मधेशिया ने ‘राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय’ से पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म किया है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में भी पीजी डिप्लोमा किया है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स दृगराज मधेशिया न्यूज नेशन एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

56 minutes ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

42 minutes ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

2 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

30 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago