होम / डिजिटल / 'TV9 भारतवर्ष' से अलग होकर अब NEWJ से जुड़े जर्नलिस्ट दिव्यमान, निभाएंगे यह भूमिका

'TV9 भारतवर्ष' से अलग होकर अब NEWJ से जुड़े जर्नलिस्ट दिव्यमान, निभाएंगे यह भूमिका

एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने वाले जर्नलिस्ट दिव्यमान यती ने NEWJ नेटवर्क के साथ पत्रकारिता में अपने नए सफर की शुरुआत की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने वाले जर्नलिस्ट दिव्यमान यती ने NEWJ नेटवर्क के साथ पत्रकारिता में अपने नए सफर की शुरुआत की है, जहां उन्होंने सीनियर सब एडिटर के पद पर जॉइन किया है। यहां पर भी वे एंटरटेनमेंट बीट पर काम करेंगे।

बता दें कि दिव्यमान यती ने पिछले महीने ‘टीवी9 भारतवर्ष’ चैनल से इस्तीफा दे दिया था। वह करीब 6 महीने से नोएडा में बतौर फिल्म जर्नलिस्ट के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

मूल रूप से भगवान बुद्ध की धरती कुशीनगर के तमकुही राज के रहने वाले दिव्यमान यती को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का पांच साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली, नोएडा और लखनऊ सहित तमाम जगह काम किया है। वह ‘फिल्मानिया एंटरनेटमेंट डॉट कॉम’ में एंकर और प्रड्यूसर होने के साथ रिपोर्टर भी रह चुके हैं। पूर्व में वह ‘लोकल डब्बा‘  वेब पोर्टल के अलावा कई मैगजीन के लिए भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो दिव्यमान यति ने ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय’, भोपाल के नोएडा से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

समाचार4मीडिया की ओर से दिव्यमान यती को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स TV9 भारतवर्ष दिव्यमान यती
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

21 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago