होम / डिजिटल / अब ‘Editorji’ से जुड़े पत्रकार धनंजय कुमार, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

अब ‘Editorji’ से जुड़े पत्रकार धनंजय कुमार, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) में असाइनमेंट डेस्क पर अपनी अहम भूमिका निभा रहे थे धनंजय कुमार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पत्रकार धनंजय कुमार ने जानी-मानी न्यूज एजेंसी ‘एशियन न्यूज इंटरनेशनल’ (ANI) को अलविदा बोलकर नई मंजिल तलाश ली है। उन्होंने अब ‘आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस’ (AI) पर आधारित ऑनलाइन वीडियो न्यूज प्लेटफॉर्म ‘एडिटरजी’ (Editorji) में डिप्टी एडिटोरियल लीड (हिंदी न्यूज) के पद पर जॉइन किया है।

बता दें कि धनंजय ने करीब ढाई महीने पहले ही ‘एएनआई’ में असाइनमेंट डेस्क पर जॉइन किया था। इससे पहले वह इंडियन माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘कू’ (Koo) में बतौर मैनेजर (ऑपरेशंस) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे और दिल्ली से अपना कामकाज देख रहे थे। ‘कू’ से पहले वह ‘ईटीवी’ (ETV) ग्रुप में करीब सात साल से कार्यरत रहे थे और ‘ईटीवी भारत’ में स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह करीब पांच साल तक ‘ईटीवी भारत’ में दिल्ली ब्यूरो के हेड भी रह चुके हैं।

मूल रूप से वैशाली (बिहार) के रहने वाले धनंजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 16 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘दैनिक जागरण‘ दिल्ली से की। इसके बाद वह ‘नई दुनिया‘ चले गए। यहां से कुछ समय बाद उन्होंने फिर ‘दैनिक जागरण‘ का रुख किया। इसके बाद वह ‘नवोदय टाइम्स‘ से जुड़ गए। वह इस अखबार की लॉन्चिंग टीम में शामिल थे।

बाद में वह यहां से बाय बोलकर ‘ईटीवी‘ ग्रुप में आ गए और इसकी डिजिटल टीम का हिस्सा रहे। ‘ईटीवी भारत‘ की लॉन्चिंग के बाद वह इसके दिल्ली ब्यूरो के हेड बन गए। फिर उन्हें यहां प्रमोशन देकर उत्तर प्रदेश का स्टेट हेड बनाया गया था, जहां से इस्तीफा देकर पिछले साल वह ‘कू‘ के साथ जुड़ गए थे और वहां से बाय बोलकर ‘एएनआई’ होते हुए अब ‘एडिटरजी’ पहुंचे हैं।

12वीं तक की पढ़ाई बिहार से करने के बाद धनंजय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामलाल आनंद कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से धनंजय कुमार को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स नई पारी एडिटरजी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग धनंजय कुमार
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

16 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

3 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

4 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

5 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

24 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago