होम / डिजिटल / ‘रिपब्लिक भारत’ को अलविदा कहकर युवा पत्रकार अवनीश शर्मा ने तलाशी नई मंजिल

‘रिपब्लिक भारत’ को अलविदा कहकर युवा पत्रकार अवनीश शर्मा ने तलाशी नई मंजिल

अवनीश शर्मा को मीडिया में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत ‘समाचार प्लस’ (Samachar Plus) से की थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

युवा पत्रकार अवनीश शर्मा ने ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) को अलविदा कह दिया है। यहां वह बतौर वीडियो प्रड्यूसर करीब चार महीने से डिजिटल टीम का हिस्सा थे। अवनीश शर्मा ने अब अपनी नई मंजिल तलाश ली है।

समाचार4मीडिया से बातचीत में अवनीश शर्मा ने बताया कि वह अब ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) से अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। यहां वह डिजिटल टीम में एसोसिएट मल्टीमीडिया प्रड्यूसर जॉइन करेंगे।  

अवनीश शर्मा को मीडिया में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। अवनीश शर्मा ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत ‘समाचार प्लस’ (Samachar Plus) से की थी। यहां उन्होंने काफी समय तक डिजिटल टीम में कार्य किया।

इसके बाद यहां से अपनी पारी को विराम देकर उन्होंने ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां उन्होंने एंकरिंग की शुरुआत भी की और करीब एक साल तक अपना समय दिया। फिर उन्होंने ‘रिपब्लिक भारत’ की डिजिटल टीम को जॉइन किया और अब यहां से बाय बोलकर ‘न्यूज नेशन’ से अपनी नई पारी शुरु करने जा रहे हैं।

मूल रूप से अवनीश शर्मा उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से की है। समाचार4मीडिया की ओर से अवनीश शर्मा को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।  


टैग्स रिपब्लिक भारत नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

16 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago