होम / डिजिटल / TV9 डिजिटल को अलविदा कहकर पत्रकार अंकित शर्मा ने तलाशी नई मंजिल

TV9 डिजिटल को अलविदा कहकर पत्रकार अंकित शर्मा ने तलाशी नई मंजिल

पत्रकार अंकित शर्मा ने ‘टीवी9’ (TV9) डिजिटल को अलविदा कह दिया है। वह यहां सोशल मीडिया मैनेजर के पद पर एक वर्ष से अधिक समय से कार्यरत थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पत्रकार अंकित शर्मा ने ‘टीवी9’ (TV9) डिजिटल को अलविदा कह दिया है। वह यहां सोशल मीडिया मैनेजर के पद पर एक वर्ष से अधिक समय से कार्यरत थे। अंकित शर्मा ने अपनी नई पारी की शुरुआत अब ‘आजतक’ समूह के डिजिटल सेक्शन ‘मोबाइल तक’ से की है। यहां पर उन्होंने बतौर डिप्टी सोशल मीडिया मैनेजर जॉइन किया है। बता दें कि ‘टीवी9’ से पहले अंकित ‘आस्था चैनल’ में बतौर सोशल मीडिया मैनेजर करीब दो साल तक अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 

‘आस्था चैनल’ से पहले अंकित शर्मा करीब पांच वर्षों तक एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा के रेडियो एमिटी 107.8 FM (सामुदायिक रेडियो) में प्रोग्रामिंग टीम का हिस्सा थे। यहां इन्होंने कई रेडियो शो और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और ‘रेडियो एमिटी‘ को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पहचान दिलाई।

अलीगढ़ के मूल निवासी अंकित शर्मा ने आगरा यूनिवर्सिटी से बीबीए करने के बाद हरियाणा में हिसार स्थित ‘गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी‘ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली स्थित ‘भारतीय विद्या भवन‘ से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में डिप्लोमा भी किया है। ‘श्री न्यूज‘ चैनल में ट्रेनिंग करने के साथ ही उन्होंने ‘दूरदर्शन‘ से भी प्रशिक्षण लिया है।

वह अलीगढ़ सिटी न्यूज चैनल में बतौर सिटी रिपोर्टर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा मोबाइल न्यूज चैनल और पोर्टल starlive24.tv में बतौर सब एडिटर कम करेसपॉन्डेंट भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से अंकित शर्मा को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स आजतक सोशल मीडिया मैनेजर आस्था चैनल अंकित शर्मा नई पारी नियुक्ति टीवी9 डिजिटल खबर किसान अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग मोबाइल तक
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

14 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

14 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

15 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

8 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago