होम / डिजिटल / ’जी मीडिया’ को अलविदा कहकर युवा पत्रकार अमित कुमार ने तलाशी नई मंजिल

’जी मीडिया’ को अलविदा कहकर युवा पत्रकार अमित कुमार ने तलाशी नई मंजिल

युवा पत्रकार अमित कुमार ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) को अलविदा कह दिया है। वह करीब एक साल से ‘जी बिजनेस’ (हिंदी) वेबसाइट में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार अमित कुमार ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) को अलविदा कह दिया है। वह करीब एक साल से ‘जी बिजनेस’ (हिंदी) वेबसाइट में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। अमित कुमार ने अब अपने नए सफर की शुरुआत आठ भाषाओं में न्यूज कंटेंट उपलब्ध कराने वाले वेब पोर्टल ‘वनइंडिया’ (www.oneindia.com) के साथ की है।

समाचार4मीडिया से बातचीत में अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने अब बिजनेस की खबरों को छोड़कर खेल पत्रकारिता पर फोकस करने का फैसला लिया है। अमित कुमार के अनुसार, वह पहले भी खेल पत्रकारिता में सक्रिय रहे हैं। आने वाले दिनों में खेल से संबंधित कई बड़े इवेंट्स आने को हैं, ऐसे में वह अपने इस फैसले को करियर के लिहाज से सही मानते हैं।

मूल रूप से दरभंगा (बिहार) के रहने वाले अमित कुमार करीब छह साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘प्रजातंत्र लाइव’ अखबार से की थी। इसके बाद वह अखबार की वेबसाइट में आ गए थे। ‘जी बिजनेस’ से पहले अमित कुमार ‘लोकमत न्यूज’ में कंटेंट एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम कर चुके हैं।

अमित कुमार पूर्व में करीब ढाई साल तक ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल ‘जनसत्ता .कॉम’(jansatta.com) में भी अपनी पारी खेल चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से अमित कुमार को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जी बिजनेस वनइंडिया अमित कुमार नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

41 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago