होम / डिजिटल / युवा पत्रकार आलोक तिवारी ने ‘दैनिक भास्कर’ में अपनी पारी को दिया विराम
युवा पत्रकार आलोक तिवारी ने ‘दैनिक भास्कर’ में अपनी पारी को दिया विराम
‘दैनिक भास्कर’ से पहले आलोक तिवारी ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) में कार्यरत थे और कानपुर में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार आलोक तिवारी ने ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह ‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल विंग में लखनऊ में कार्यरत थे। करीब आठ महीने पहले ही उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन किया था।
‘दैनिक भास्कर’ से पहले आलोक तिवारी ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) में कार्यरत थे और कानपुर में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पूर्व में वह दैनिक जागरण, नोएडा में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
अब आलोक तिवारी जल्द नोएडा में एक बड़े मीडिया समूह से अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं। समाचार4मीडिया से बातचीत में आलोक तिवारी ने बताया कि जल्द ही वह वहां जॉइन कर इसके नाम का खुलासा करेंगे।
आलोक तिवारी कानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन‘ से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद ‘दैनिक जागरण‘ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
समाचार4मीडिया की ओर से आलोक तिवारी को उनके नए सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
टैग्स दैनिक जागरण नेटवर्क18 दैनिक भास्कर इस्तीफा न्यूज18 इंडिया रिजाइन आलोक तिवारी