होम / डिजिटल / युवा पत्रकार आलोक तिवारी ने अब इस मीडिया समूह से शुरू किया नया सफर

युवा पत्रकार आलोक तिवारी ने अब इस मीडिया समूह से शुरू किया नया सफर

आलोक तिवारी ने कुछ दिनों पूर्व ही ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह ‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल विंग में लखनऊ में कार्यरत थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकारआलोक तिवारी ने पत्रकारिता में अपना नया सफर अब ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) समूह के साथ शुरू किया है। उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ नोएडा में बतौर सीनियर कंटेंट क्यूरेटर जॉइन किया है

बता दें कि आलोक तिवारी ने कुछ दिनों पूर्व ही ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह ‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल विंग में लखनऊ में कार्यरत थे। करीब आठ महीने पहले ही उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन किया था।

‘दैनिक भास्कर’ से पहले आलोक तिवारी ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) में कार्यरत थे और कानपुर में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पूर्व में वह दैनिक जागरण, नोएडा में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

आलोक तिवारी कानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन‘ से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद ‘दैनिक जागरण‘ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

समाचार4मीडिया की ओर से आलोक तिवारी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स दैनिक जागरण पत्रकार मीडिया नेटवर्क18 पत्रकारिता दैनिक भास्कर हिन्दुस्तान टाइम्स जर्नलिस्ट न्यूज18 इंडिया समाचार4मीडिया एचटी हिंदी पत्रकारिता नई पारी न्यूज हिंदी न्यूज खबर नियुक्ति समाचार आलोक तिवारी जॉइनिंग मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

5 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago