होम / डिजिटल / India TV पहुंचे पत्रकार आलोक सिंह, निभाएंगे यह जिम्मेदारी

India TV पहुंचे पत्रकार आलोक सिंह, निभाएंगे यह जिम्मेदारी

पत्रकार आलोक सिंह ने ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पत्रकार आलोक सिंह ने ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने ‘इंडिया टीवी’ की डिजिटल विंग में बतौर असिस्टेंट एडिटर जॉइन किया है। यहां वह बिजनेस से जुड़ी खबरों की कमान संभालेंगे।

‘इंडिया टीवी’ से पहले आलोक सिंह करीब चार साल से सीनियर बिजनेस जर्नलिस्ट के तौर पर ‘हिंदुस्तान’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। यहां बिजनेस डेस्क की कमान उन्हीं के हाथ में थी। इससे पहले वह ‘राजस्थान पत्रिका’, ‘दैनिक भास्कर’ और ‘पी-7’ समेत कई मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

मूल रूप से मुजफ्फरपुर (बिहार) के रहने वाले आलोक सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 13 साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के साथ की थी।

आलोक सिंह ने मुजफ्फरपुर से अंग्रेजी (ऑनर्स) की डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से आलोक सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।    


टैग्स इंडिया टीवी असिस्टेंट एडिटर आलोक सिंह
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

41 minutes ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

58 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago