होम / डिजिटल / ‘जी मीडिया’ को अलविदा कहकर नए सफर पर निकले पत्रकार अजय तोमर
‘जी मीडिया’ को अलविदा कहकर नए सफर पर निकले पत्रकार अजय तोमर
पत्रकार अजय तोमर ने ‘जी मीडिया’ को अलविदा कह दिया है। वह नेशनल चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में वीडियो एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
पत्रकार अजय तोमर ने ‘जी मीडिया’ को अलविदा कह दिया है। वह नेशनल चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में वीडियो एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने अब अपने नए सफर की शुरुआत सरकारी वेबसाइट ‘माईगव इंडिया‘ (MyGovIndia) से की है और नोएडा से लखनऊ रवाना हो गए हैं।
अजय तोमर का जन्म यूपी के मुजफ्फरनगर में हुआ। हालांकि, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड के ऋषिकेश में की, लेकिन पिता के पुलिस विभाग में होने के चलते परिवार को गाजियाबाद में आना पड़ा।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अजय ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से ग्रेजुएशन की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली से मल्टीमीडिया का कोर्स भी किया है।
अजय तोमर को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2017 में ‘जी हिन्दुस्तान‘ आने से पहले अपने करियर की शुरुआत 2011 में ‘साधना‘ चैनल से की थी। वह पूर्व में ‘समाचार प्लस‘,‘इंडिया न्यूज‘,‘इंडिया वॉइस‘ और ‘इंडिया क्राइम‘ जैसे चैनल्स में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से अजय तोमर को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स हिन्दुस्तान जी मीडिया अजय तोमर वीडियो एडिटर माई गवर्नमेंट