होम / डिजिटल / Google Cloud के साथ मिलकर जागरण न्यू मीडिया शुरू कर रहा है 'हैकथॉन'

Google Cloud के साथ मिलकर जागरण न्यू मीडिया शुरू कर रहा है 'हैकथॉन'

जागरण न्यू मीडिया ने गूगल क्लाउड के साथ मिलकर तीन दिन का 'हैकथॉन' शुरू कर रहा है। इसकी थीम 'हैकथॉन, #HackTheFuture: मैराथन ऑफ द माइंड्स' रखी गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जागरण न्यू मीडिया ने गूगल क्लाउड (Google Cloud) के साथ मिलकर तीन दिन का 'हैकथॉन' (Hackathon) शुरू कर रहा है। इसकी थीम 'हैकथॉन, #HackTheFuture: मैराथन ऑफ द माइंड्स' रखी गई है, जिसमें बिजनेस लक्ष्यों को समझने और सामने आने वाली परेशानियों को हल करने के लिए जेनेरिक AI टूल और इसको लागू करने जैसे विषयों पर बात की जाएगी। जागरण न्यू मीडिया के मुताबिक, यह बिजनेस स्तर पर आने वाली तमाम व्यावसायिक चुनौतियों के लिए नए आइडिया देने और उन्हें हल करने में मदद करेगा। 

 बता दें कि #HackTheFuture का प्रोग्राम 3 दिन यानी 6 दिसंबर से लेकर 8 दिसंबर 2023 तक चलेगा। यह प्रोग्राम नोएडा में जागरण न्यू मीडिया के कॉर्पोरेट ऑफिस में आयोजित किया जाएगा। हैकथॉन में IIT कानपुर के छात्र भी हिस्सा लेंगे। साथ ही, JNU एम्प्लॉयीज के साथ संस्थान से चुने गए 10 एम्प्लॉयीज एक जनरेटर AI टूल को बेहतर बनाने के लिए पार्टिसिपेट करेंगे, जो कंपनी के व्यावसायिक लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा। हैकथॉन के दौरान कई विषयों को कवर किया जाएगा जैसे- monetization, creation, engagement और optimization आदि।  

इसमें लगभग 10 टीमें एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी, हर टीम में 7 पार्टिसिपेट होंगे, जिसमें IIT कानपुर का एक पार्टिसिपेट भी शामिल होगा। IIT कानपुर के हिस्सा लेने वाले सभी छात्रों को ₹50,000 का नकद पुरस्कार और खास गिफ्ट दिए जाएंगे। इसके अलावा, अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता ने कहा कि हम यह देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं कि हैकथॉन का आयोजन हमारे लिए कैसे मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यह AI और मीडिया की फील्ड में नए आइडियाज और नई स्किल को बढ़ावा देने के लिए हमारी कमिटमेंट को दिखाने का काम करता है। Artificial intelligence सिर्फ फ्यूचर नहीं है, बल्कि काफी हद तक प्रजेंट भी है और कॉर्नरस्टोन प्रोग्रेस के तौर पर काम कर रहा है गूगल क्लाउड और IIT कानपुर के स्टूडेंट को साथ मिलकर हमारी पब्लिशिंग इंडस्ट्री को एक उज्जवल और स्मार्ट भविष्य की ओर ले जाना है।     

Dean of Academic Affairs, IIT कानपुर के प्रो. शलभ ने इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि हम स्टूडेंट को अपने टैलेंट को दिखाने और कुछ नया सीखने पर काफी जोर देते हैं। हमारे स्टूडेंट पढ़ाई के साथ-साथ कॉर्पोरेट कंपनी के साथ मिलकर भी कुछ नया सीखें और आगे बढ़ें। हमें खुशी है कि हमारे छात्रों को जागरण न्यू मीडिया और गूगल क्लाउड के प्रोग्राम "#HacktheFuture" हैकथॉन के लिए चुना गया है यह हमारे स्टूडेंट के लिए बहुत खास है और इससे उन्हें अपने भविष्य के लिए सही फैसले लेने का हौसला मिलेगा।   


टैग्स जागरण न्यू मीडिया गूगल क्लाउड हैकथॉन
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

15 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago