होम / डिजिटल / ‘ITV Network’ ने क्रुणाल रूपचंदानी को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

‘ITV Network’ ने क्रुणाल रूपचंदानी को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

क्रुणाल अब सीधे आईटीवी नेटवर्क के चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर अक्षांश यादव को रिपोर्ट करेंगे। ‘आईटीवी नेटवर्क’ में शामिल होने से पहले क्रुणाल ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में काम कर चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

‘आईटीवी नेटवर्क’ (ITV Network) ने क्रुणाल रूपचंदानी को असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (डिजिटल प्रोडक्ट्स) के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। अपनी इस नई भूमिका में वह आईटीवी नेटवर्क के सभी डिजिटल प्रोडक्ट्स की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका मुख्य फोकस इन प्लेटफॉर्म्स को नए स्तर तक ले जाने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और डिजिटल प्रोडक्ट्स को और बेहतर बनाने पर होगा।

क्रुणाल को यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने, दर्शकों की पहुंच बढ़ाने और ‘आईटीवी नेटवर्क’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को मीडिया जगत में अग्रणी बनाए रखने का दायित्व सौंपा गया है। क्रुणाल अब सीधे आईटीवी नेटवर्क के चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर अक्षांश यादव को रिपोर्ट करेंगे।

‘आईटीवी नेटवर्क’ में शामिल होने से पहले क्रुणाल ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने ‘जी न्यूज’, ‘डीएनए इंडिया’, ‘विऑन’ और ‘जी बिजनेस’ जैसे बड़े ब्रैंड्स के डिजिटल प्रोडक्ट्स को संभाला और उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके नेतृत्व में इन प्लेटफॉर्म्स के ट्रैफिक में जबरदस्त वृद्धि हुई और ये अपनी-अपनी श्रेणियों में अग्रणी बनकर उभरे।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो क्रुणाल रूपचंदानी ने ए.डी. पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बी.टेक और एमआईटी, पुणे से एमबीए किया है।

अपनी इस नियुक्ति के बारे में क्रुणाल ने कहा, ‘खबरों के लिए न्यूजएक्स, इंडिया न्यूज और Inkhabar विश्वसनीय प्लेटफॉर्म्स हैं। मैं इन सभी डिजिटल प्रोडक्ट्स की ग्रोथ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर मिलने पर काफी उत्साहित हूं।’

वहीं, इस नियुक्ति को लेकर ‘आईटीवी नेटवर्क’ के ग्रुप सीईओ अभय ओझा ने कहा, ‘यह नियुक्ति हमारी डिजिटल टीम को और मजबूत बनाएगी, जो बहुत तेज गति से विस्तार की दिशा में बढ़ रही है।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर बड़ी चर्चा, 26 फरवरी को DNPA Conclave

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) 26 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में DNPA Conclave 2026 का आयोजन करने जा रहा है

16 hours ago

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

2 days ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

3 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago