होम / डिजिटल / इंस्टाग्राम के वीडियो एडिटिंग ऐप ‘Edits’ में नया अपडेट, अब ये फीचर्स शामिल

इंस्टाग्राम के वीडियो एडिटिंग ऐप ‘Edits’ में नया अपडेट, अब ये फीचर्स शामिल

इंस्टाग्राम की वीडियो एडिटिंग ऐप Edits ने अपने Keyframes फीचर में एक अहम अपडेट जारी किया है, जो क्रिएटर्स को फ्रेम-विशिष्ट एडिटिंग की सुविधा देता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

इंस्टाग्राम की वीडियो एडिटिंग ऐप Edits ने अपने Keyframes फीचर में एक अहम अपडेट जारी किया है, जो क्रिएटर्स को फ्रेम-विशिष्ट एडिटिंग की सुविधा देता है। इसके जरिये वे मूवमेंट, टाइमिंग और इफेक्ट्स को बारीकी से नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे वीडियो आउटपुट अधिक पॉलिश्ड और प्रोफेशनल दिखता है।

यह फीचर लंबे समय से प्रोफेशनल एडिटिंग सूट्स में इस्तेमाल होता रहा है और अब Edits में इसके शामिल होने से यह ऐप पहले से कहीं ज्यादा क्रिएटर-फ्रेंडली बन गई है।

अब यूजर्स बेस फुटेज पर कीफ्रेम्स लगा सकते हैं। ऐप की टीम ने पुष्टि की है कि जल्द ही यह सुविधा टेक्स्ट, ओवरले, स्टिकर और कटआउट्स पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे रचनात्मकता और स्टोरीटेलिंग के लिए अधिक लेयर्ड और डायनामिक विकल्प खुलेंगे।

इसके साथ ही, ऐप में नए वॉयस एन्हांसमेंट ऑप्शन भी जोड़े गए हैं। इनमें बैकग्राउंड नॉइज रिमूवल जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो चलते-फिरते या आदर्श ऑडियो सेटअप के बिना काम करने वाले क्रिएटर्स के लिए बेहद मददगार साबित होंगी।

Edits ऐप ने अपने Ideas टैब को भी अपडेट किया है। अब यूजर्स इस सेक्शन में ऑडियो सेव कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रेरणा या कोलैबोरेशन के मकसद से sticky notes भी छोड़ सकते हैं।

यह पूरा अपडेट ‘Edits’ को सिर्फ एक साधारण मोबाइल एडिटिंग टूल से आगे ले जाकर एक शक्तिशाली और प्रोफेशनल क्रिएटिव स्पेस में तब्दील करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

15 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

16 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

9 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

17 hours ago