होम / डिजिटल / इंडिया टुडे ग्रुप ने डिजिटल की दुनिया में कुछ यूं फैलाए पंख
इंडिया टुडे ग्रुप ने डिजिटल की दुनिया में कुछ यूं फैलाए पंख
इंडिया टुडे ग्रुप ने डिजिटल की दुनिया में अपने पंख फैलाने शुरू कर दिए हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
इंडिया टुडे ग्रुप ने डिजिटल की दुनिया में अपने पंख फैलाने शुरू कर दिए हैं। बीते महीने ‘आजतक- बांग्ला’ लॉन्च करने के बाद अब इंडिया टुडे ग्रुप ने मलयाली भाषा में अपना वेब संस्करण (Indiatoday.in/malayalam) लॉन्च कर दिया है।
इस लॉन्चिंग से इंडिया टुडे ग्रुप ने अपने 85 मिलियन से अधिक डिजिटल विजिटर्स के साथ केरल के 18 मिलियन इंटरनेट यूजर्स के लिए डिजिटल मलयालम संस्करण के दरवाजे खोल दिए हैं।
चार दशकों के अपने मजबूत ब्रैंड का लाभ उठाते हुए, यह डिजिटल फॉर्मेट अपने घरेलू और वैश्विक पाठकों के लिए राजनीति, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और मनोरंजन खबरों में विशेषतौर पर रीजनल कॉन्टेंट प्रस्तुत करेगा। इस वेब संस्करण का अनावरण ऐसे समय में हुआ है, जब मई 2021 में राज्य में चुनावों की योजना बनाई जा रही है।
इस लॉन्च के साथ, इंडिया टुडे ने मलयाली बुद्धिजीवियों और 18-40 वर्ष की आयु के लोगों को लक्षित करके दक्षिणी भारत में अपने क्षेत्रीय पदचिह्न को मजबूत करने की योजना बनाई है।
टैग्स इंडिया टुडे मलयालम वेब एडिशन