होम / डिजिटल / इंडिया टुडे ग्रुप ने Tak क्लस्टर का किया विस्तार, लॉन्च की ये वेबसाइट

इंडिया टुडे ग्रुप ने Tak क्लस्टर का किया विस्तार, लॉन्च की ये वेबसाइट

इंडिया टुडे ग्रुप ने Tak क्लस्टर के विस्तार योजना के तहत अपने परिवार में एक नए सदस्य की एंट्री की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

इंडिया टुडे ग्रुप ने Tak क्लस्टर के विस्तार योजना के तहत अपने परिवार में एक नए सदस्य की एंट्री की है। दरअसल इस क्लस्टर में ‘राजस्थान तक’ की वेबसाइट www.rajasthantak.com लॉन्च हो गई है। इस नई पेशकश से रीजनल न्यूज मार्केट में Tak समूह की उपस्थिति बतौर लीडर और भी मजबूत हुई है।

CrimeTak.in, TheSportsTak.com, MumbaiTak.in, UPTak.in और GujaratTak.in के बाद यह Tak का छठा नेटिव प्रॉडक्ट है। डिजिटल दुनिया में ‘राजस्थान तक’ की उपस्थिति काफी मजबूत है, क्योंकि अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजस्थान तक के 1 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स/फॉलोअर्स मौजूद हैं।

‘राजस्थान तक’ की नई वेबसाइट पर न्यूज आर्टिकल, वेब स्टोरी और वीडियो की शक्ल में अलग-अलग तरह के कंटेंट प्रदान किए जाएंगे। ये सभी कंटेंट मोबाइल और डेस्कटॉप फ्रेंडली बनाए गए हैं।

इस लॉन्चिंग के मौके पर Tak चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने कहा, 'अलग-अलग सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए अपनी प्रभावशाली मौजूदगी के बाद अब rajasthantak.com की मदद से हम राजस्थान में अपनी मौजूदगी को और मजबूत कर पाएंगे। हमारी कोशिश है कि हम अपने दर्शकों-पाठकों को वीडियो के साथ-साथ अन्य दूसरे फॉर्मेट में भी कंटेंट पेश कर पाएं ताकि उनके एक्सपीरियंस बेहतर हो। हमारी वेबसाइट पर पाठकों को राजस्थान से जुड़े इनडेफ्थ न्यूज आर्टिकल, वेब-स्टोरी, फोटो गैलरी और लाइव अपडेट्स मिलेंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'पिछले एक साल के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों जैसे मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हम अपने नेटिव प्लेटफॉर्म्स को सफलतापूर्वक लाने में कामयाब हुए हैं। आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर हमारा यह कारवां और आगे बढ़ेगा। हम यूं ही नए-नए रीजनल मार्केट तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करते रहेंगे।'

नई वेबसाइट की लॉन्चिंग की जरूरतों पर बात करते हुए TV टुडे के डिजिटल फर्स्ट चैनल्स के सीईओ विवेक गौड़ ने बताया, 'पिछले एक साल में ‘राजस्थान तक’ को सोशल मीडिया पर 300 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल हुए हैं। अब अपने इस प्लेटफॉर्म की मदद से हम यूजर्स के लिए कंटेंट का एक बेहतर ईकोसिस्टम तैयार करना चाहते हैं।'

 


टैग्स वेबसाइट इंडिया टुडे ग्रुप राजस्थान तक
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

10 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

11 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

49 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago