होम / डिजिटल / ‘इंडिया टुडे’ समूह की वेबसाइट ‘MP Tak’ लॉन्च, इस तरह की खबरों पर रहेगा फोकस
‘इंडिया टुडे’ समूह की वेबसाइट ‘MP Tak’ लॉन्च, इस तरह की खबरों पर रहेगा फोकस
‘इंडिया टुडे’ समूह की ओर से मध्य प्रदेश की खबरें अभी तक वीडियो चैनल ‘MP Tak’ के जरिये लोगों तक पहुंचाई जाती रही हैं। इनका लाइव प्रसारण भी किया जाता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के डिजिटल चैनल ‘MP Tak’ ने अपनी वेबसाइट www.mptak.in लॉन्च कर दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया। इस वेबसाइट की लॉन्चिंग के साथ ही MP Tak ने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति का और विस्तार किया है।
‘इंडिया टुडे’ द्वारा मध्य प्रदेश की खबरें अभी तक वीडियो चैनल ‘MP Tak’ के जरिये लोगों तक पहुंचाई जाती रही हैं। इनका लाइव प्रसारण भी किया जाता है। इस वेबसाइट के लॉन्च होने के बाद मध्य प्रदेश की खबरें देखने के साथ-साथ अब पढ़ने को भी मिलेंगी। इस वेबसाइट का राज्य भर की स्थानीय खबरों पर ध्यान केंद्रित रहेगा और इसमें न्यूज आर्टिकल्स, वीडियो व वेब स्टोरीज होंगी।
इस वेबसाइट की लॉन्चिंग को लेकर वरिष्ठ पत्रकार और ‘तक चैनल्स‘ (इंडिया टुडे ग्रुप) के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने कहा, ‘MP Tak एक महत्वपूर्ण प्लेयर है और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो न्यूज प्लेटफार्म्स में से एक है। इस वेबसाइट को लॉन्च करने के पीछे का विचार निष्पक्ष समाचार रिपोर्टिंग के साथ-साथ मध्य प्रदेश राज्य को केंद्रित तरीके से कवर करना है। वेबसाइट न केवल स्थानीय बल्कि हाइपर लोकल समाचारों को भी कवर करेगी।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘तीन क्षेत्रीय वेबसाइट्स-UPTak.in, Rajasthan.com और अब MP Tak.in के साथ उत्तरी क्षेत्र में हमारी मजबूत मौजूदगी हो गई है।’
बता दें कि Tak की क्षेत्रीय वेबसाइटों में www.gujarattak.in, www.mumbaitak.in, www.uptak.in और www.rajasthantak.com शामिल हैं।
वहीं, Tak चैनल्स और द लल्लनटॉप (इंडिया टुडे ग्रुप) के सीईओ विवेक गौर ने कहा, ‘www.mptak.in की लॉन्चिंग के साथ मध्य प्रदेश हमारा चौथा क्षेत्रीय बाजार होगा, जिसका अपना गंतव्य होगा। यूट्यूब और फेसबुक पर MP Tak अप्रैल 22 और दिसंबर 22 के बीच पहले ही 200 मिलियन से ज्यादा वीडियो व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। इस तरह की लॉन्चिंग अधिक लोगों से जुड़ने और इस सफर में हमारा समर्थन करने वाले दर्शकों के विश्वास को मजबूत करने के हमारे प्रयास का एक हिस्सा है।
टैग्स आजतक शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश वेबसाइट इंडिया टुडे ग्रुप वेबसाइट लॉन्च मध्य प्रदेश तक एमपी तक