होम / डिजिटल / PMAR: 2024 में डिजिटल पर विज्ञापन खर्च 17% तक बढ़ने का अनुमान

PMAR: 2024 में डिजिटल पर विज्ञापन खर्च 17% तक बढ़ने का अनुमान

2024 में भारत का विज्ञापन खर्च (AdEx) 12.2% तक बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें डिजिटल पर होने वाले विज्ञापन खर्च (AdEx) के चलते यह प्लेटफॉर्म अग्रणी बना रहेगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

बहुप्रतीक्षित 'पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट 2024' (PMAR) का गुरुवार को मुंबई में मीडिया जगत के सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति में अनावरण किया गया। PMAR की इस रिपोर्ट में भविष्य को लेकर जो आकलन किए गए हैं, उनके मुताबिक, 2024 में भारत का विज्ञापन खर्च (AdEx) 12.2% तक बढ़ने की उम्मीद है, जिसमें डिजिटल पर होने वाले विज्ञापन खर्च (AdEx) के चलते यह प्लेटफॉर्म अग्रणी बना रहेगा, जिसके इस साल 17% बढ़ने की उम्मीद है।

इस साल डिजिटल की ग्रोथ के बारे में बात करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि डिजिटल पर होने वाले विज्ञापन खर्च  (AdEx) के चलते यह प्लेटफॉर्म अग्रणी बना रहेगा और इसकी हिस्सेदारी 40% से बढ़कर 42% हो जाएगी। इसके अलावा, 2024 में डिजिटल के 17% के ग्रोथ की उम्मीद है। इस बीच, रिपोर्ट से पता चला है कि डिजिटल पर विज्ञापन खर्च  (AdEx) साल 2024 में 46,565 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है, जिसमें वर्ष के दौरान लगभग 7,000 करोड़ रुपये शामिल होंगे, जिसमें वीडियो और ई-कॉमर्स का प्रमुख योगदान होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो, सोशल, डिस्प्ले, ई-कॉमर्स और सर्च ड्राइव डिजिटल पर होने वाले विज्ञापन खर्च को आगे बढ़ाते हैं। डिजिटल पर होने वाले विज्ञापन खर्च का बड़ा हिस्सा डिजिटल वीडियो के लिए है, जिससे इसका दबदबा कायम है। हालांकि इसकी ग्रोथ पिछले साल के 40% से घटकर 2023 में 26% तक रह गई है। यह डिजिटल पर विज्ञापन खर्च के मामले में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है और इसकी हिस्सेदारी 30% से बढ़कर 33% हो गई है।

इसमें कहा गया है कि भारत में डिजिटल पर 40% विज्ञापन खर्च की हिस्सेदारी है और इस मामले में अभी भी वैश्विक स्तर पर भारत पीछे है, जहां वैश्विक स्तर पर इसकी हिस्सेदारी 73% है। 

PMAR रिपोर्ट में कहा गया है कि सकारात्मक पक्ष देखें तो बिजनेस की दुनिया लंबी अवधि के बजाय अल्पावधि पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है और जबकि अधिकांश मार्केटर्स ब्रैंड निर्माण की शक्ति को समझते हैं, उन पर अल्पावधि में परिणाम देने के लिए उनके बोर्ड का दबाव होता है, जो डिजिटल माध्यम के लिए अच्छा संकेत है।

डिजिटल पर विज्ञापन खर्च की ग्रोथ में सहायता करने वाले कारकों में अल्पकालिक परिणामों पर ध्यान केंद्रित करना, देश में CTV और OTT की पहुंच में नाटकीय वृद्धि और प्रति 10-सेकंड के आधार पर सामान्य लागत पर डिजिटल पर आईपीएल शामिल है। 

रिपोर्ट के अनुसार, H1 और H2 में वृद्धि बहुत अलग होगी और चुनाव के बाद, जब मोदी सरकार और भी अधिक बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी, तो इंडिया इंक में उम्मीदें बहुत अधिक होंगी और सरकार अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए कई उपायों या सुधारों की घोषणा करेगी।

'पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट 2024' यहां से डाउनलोड करें-

Pitch Madison Advertising Report 2024 


टैग्स डिजिटल विज्ञापन खर्च पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें

सुंदर पिचाई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचाई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

16 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago

InMobi को मिला नया ऐड लीडर, अभिषेक झा ने संभाली कमान

डिजिटल विज्ञापन इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अभिषेक झा ने Snap Inc. छोड़कर अब InMobi जॉइन कर लिया है।

2 days ago

फेक व भ्रामक कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार सतर्क: डॉ. एल. मुरुगन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही फेक और भ्रामक खबरों को लेकर सरकार सतर्क है।

3 days ago

Quint डिजिटल शुरू करेगा देश का पहला ‘टाइम आउट मार्केट’

क्विंट डिजिटल लिमिटेड ने देश में पहली बार ‘टाइम आउट मार्केट’ शुरू करने का ऐलान किया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

17 hours ago