होम / डिजिटल / IMPACT की इस लिस्ट से उठा पर्दा, टॉप पर रहे मुकेश अंबानी
IMPACT की इस लिस्ट से उठा पर्दा, टॉप पर रहे मुकेश अंबानी
इस लिस्ट में सुनील भारती मित्तल और कुमार मंगलम बिड़ला क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग क्षेत्र की जानी-मानी साप्ताहिक पत्रिका ‘इम्पैक्ट’ की ‘डिजिटल पावर100’ (Digital Power 100)-टेक्नोलॉजी लिस्ट से मंगलवार को पर्दा उठ गया है। टेक्नोलॉजी 100 लिस्ट में भारतीय प्रौद्योगिकी परिदृश्य को आकार देने वाले सबसे प्रभावशाली लोगों को शामिल किया गया है।
इस लिस्ट में ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने टॉप पर जगह बनाई है, जबकि ‘भारती एंटरप्राइजेज’ (Bharti Enterprises) के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल और ‘आदित्य बिड़ला ग्रुप’ (Aditya Birla Group) के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं।
लिस्ट में ‘पेटीएम’ (Paytm) के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा चौथे नंबर पर, ‘बायजूस’ (Byjus) के को-फाउंडर और सीईओ बायजू रविंद्रन पांचवे नंबर पर रहे हैं। ‘सर्ज’ (Surge) के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन आनंदन ने इस लिस्ट में छठा और ‘टीसीएस’ (TCS) के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ राजेश गोपीनाथन ने सातवां स्थान हासिल किया है।
‘इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय’ (Ministry of Electronics & Information Technology) के सेक्रेट्री अजय प्रकाश साहनी को इस लिस्ट में आठवें, ‘इंफोएज’ (, Infoedge) के फाउंडर संजीव भीखचंदानी (Sanjeev Bikhchandani) को नौवें और ‘मेकमायट्रिप’ (MakeMyTrip) के फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन दीप कालरा को दसवें नंबर पर जगह मिली है।
गौरतलब है कि ‘IMPACT Digital Power 100’ का उद्देश्य डिजिटल दुनिया के ऐसे दिग्गजों की लिस्ट तैयार कर उन्हें सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयों को छुआ है और एक खास मुकाम हासिल किया है। यह इस लिस्ट का तीसरा एडिशन है। इस साल के एडिशन की तीन अन्य लिस्ट Business 100, Marketing 100 और Digital 100 क्रमश: 13, 14 और 15 जनवरी को जारी की जाएंगी।
टैग्स मुकेश अंबानी रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कुमार मंगलम बिड़ला सुनील भारती मित्तल इंपैक्ट डिजिटल पावर 100 टेक लिस्ट